विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Amit Shah in Rajyasabha: वायनाड भूस्खलन पर सदन में बोले अमित शाह- एक हफ्ते पहले वार्निंग दी गई थी…

केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में अभी तक 139 लोग मारे गए हैं। इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की तरफ से सात दिन पहले केरल सरकार को अलर्ट भेजा गया था। गृह मंत्री ने कहा कि अलर्ट के हिसाब से एनडीआरएफ की नौ टुकड़ियां भी भेज दी गई थीं। उन्होंने केरल की लेफ्ट सरकार को घेरते हुए कहा कि ऐसी आपदा की आशंका के मद्देनजर केरल सरकार को पहले ही आगाह किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आमतौर पर कई राज्य ऐसी चेतावनियों पर ध्यान देते हैं, लेकिन केरल सरकार ने इसे नजरअंदाज किया।

गृह मंत्री ने सदन में व्यक्त की संवेदना

अमित शाह ने वायनाड में भूस्खलन में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “इस घटना में जितने भी लोग हताहत हुए हैं और घायल हुए हैं, उन सभी के परिवारजनों के साथ मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।” उन्होंने आगे कहा कि केरल की सरकार को 23 जुलाई को ही अर्ली वार्निंग केंद्र सरकार की ओर से दी गई थी। केरल सरकार को 23, 24 और 25 जुलाई को अर्ली वार्निंग दी गई थी। 26 जुलाई को ये कहा गया कि 20 मिलीमीटर से अधिक वर्षा होगी, लैंडस्लाइड भी हो सकता है, मड भी आ सकता है और कुछ लोग दबकर मर भी सकते हैं। हमारी अर्ली वार्निंग पढ़िए जरा। उन्होंने कहा कि कई सरकारों को हमने पहले भी अर्ली वार्निंग दी है और उन्होंने अच्छा काम भी किया है।

सात दिन पहले अर्ली वार्निंग दी गई थी- अमित शाह

गृह मंत्री ने कहा कि ओडिशा को तूफान के लिए सात दिन पहले अर्ली वार्निंग दी गई थी। तब ओडिशा में हमारी सरकार नहीं थी, नवीन बाबू की थी और उसमें केवल एक व्यक्ति की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार को भी अर्ली वार्निंग दी गई थी और वहां की सरकार ने भी अच्छा काम किया। केवल सात मवेशी मारे गए थे।  गुजरात सरकार को हमने 3 दिन पहले साइक्लोन का अलर्ट भेजा, एक पशु भी नहीं मरा। हमारे पास दुनिया का सबसे आधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम है। भारत सरकार ने अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के लिए 2 हजार करोड़ खर्चा किया है। 7 दिन पहले हर राज्य को सूचना भेजी जाती है। साइट पर सभी के लिए यह सूचना उपलब्ध है।

‘हमारे पास दुनिया का सबसे आधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम’

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार का एक अर्ली वॉर्निंग सिस्टम है जिसके लिए 2014 के बाद से इस पर दो हज़ार करोड़ रुपये ख़र्च किए गए हैं. इसमें एक हफ़्ता पहले ही प्राकृतिक आपदा के लिए राज्य सरकार को सूचित किया जाता है। गृह मंत्री ने केरल सरकार से सवाल पूछा कि कितने लोगों को वहां से शिफ़्ट किया गया, अगर शिफ़्ट किया गया तो फिर इतने लोगों की मौतें कैसे हुईं। आख़िर में अमित शाह ने कहा कि ये समय सवाल उठाने का नहीं बल्कि राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने का है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस