विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Heavy Rains in Himachal: हिमाचल में फिर बादल फटा, अबतक 8 से ज्यादा मौतें, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

देश का अधिकांश हिस्सा भारत इस समय भी बारिश की मार झेल रहे हैं. बारिश के साथ ही इन जगहों पर बादल फटने (Cloudburst)  की घटनाएं भी हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच 8 लोगों की मौत हो गई है वहीं 60 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। लाहौल स्पीति की पिन वैली में कल शाम करीब 6 बजे बादल फटने से बाढ़ आ गई। इसमें एक महिला बह गई। देर शाम पुलिस ने उसका शव बरामद किया। इससे पहले गुरुवार को 5 जगह बादल फटने से 7 लोगों की मौत हुई थी। 46 लोग लापता हैं। NDRF, SDRF, पुलिस और होमगार्ड के जवान लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

लाहौल स्पीति में फटा बादल, सर्च ऑपरेशन जारी

लाहौल स्पीति जिला आपदा प्रबंधन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, एडीसी काजा और आईटीबीपी के जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया था। फिलहाल, जल शक्ति विभाग की तरफ से सगनम गांव में पानी के पाइपें जोड़ कर पेयजल की व्यवस्था कर दी है और शनिवार सुबह से राहत और बचाव का काम शुरू हुआ है। मौके पर जेसीबी भेजी गई है। एडीसी काजा ने बताया कि येशी जागमो नाम की महिला की मौत हुई है। उसका शव बरामद कर लिया गया है। फ्लैश फ्लड से इलाके की कृषि भूमि को भी नुकसान हुआ है।

इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (3 अगस्त) को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के भीलवाड़ा, केकड़ी और टोंक जिलों में शनिवार (3 अगस्त) को भारी बारिश के अलर्ट के चलते कलेक्टरों ने स्कूलों में छुट्‌टी की घोषणा की है। अजमेर के किशनगढ़ में तेज बारिश के कारण हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। सवाई माधोपुर में एक मकान ढह गया। असम में बाढ़ के चलते 2 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ से 6 जिलों में 18 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इस साल बाढ़, तूफान, बिजली गिरने और लैंडस्लाइड से राज्य में अब तक 116 लोगों की जान जा चुकी है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस