हरियाणा सरकार ने एक बार फिर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल दी है। 21 दिन के लिए राम रहीम जेल से बाहर आ रहा है। मंगलवार को रामरहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकले गए है। 21 दिनों की फरलो के दौरान गुरमीत राम रहीम बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। साल 2024 में गुरमीत राम रहीम दूसरी बार सलाखों से बाहर आया है। बता दें कि डेरा प्रमुख राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहा है।
डेरा प्रमुख के बाहर आते ही अनुयायियों में खुशी की लहर
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लगभग 6:30 बजे पुलिस की सुरक्षा में जेल से बाहर निकाला गया। गुरमीत सिंह को उसकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत ही सुनारिया जेल में लेने पहुंची थी। कई गाड़ियों का काफिला था, लेकिन जेल परिसर की पार्किंग में केवल एक ही गाड़ी पहुंची। जेल से गुरमीत सिंह अकेले ही बाहर आया और गाड़ी में सवार होकर उत्तरप्रदेश के लिए रवाना हो गया। पुलिस सुरक्षा में उसका काफिला निकाला गया। रोहतक की सुनारिया जेल से 7वीं बार 21 दिन की फरलो पर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के बाहर आते ही उनके अनुयायियों में खुशी की लहर है। बाबा राम रहीम सुनारिया जेल से सीधे बरनावा आश्रम पहुंचे हैं, जहां कई दिन से सफाई का काम चल रहा था।
बरनावा आश्रम में अपना जन्मदिन मनाएगा राम रहीम
गुरमीत राम रहीम सिंह इस बार 15 अगस्त को अपना जन्मदिन उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में अनुयायियों के साथ मनाएगा। इसके बाद 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर अनुयायियों के साथ ही बागपत डेरे में मौजूदा रहेगा। बता दें की हर साल गुरमीत सिंह के अनुयाई जेल में ही राखी और जन्मदिन के बधाई संदेश भेजते थे।
जून 2024 में राम रहीम ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा
गुरमीत राम रहीम ने फरलो पर बाहर आने के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से जून 2024 में एक बार फिर मांग की थी। जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था। इससे पहले फरवरी में हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से कहा था कि वह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को उसकी अनुमति के बिना आगे पैरोल न दे। उस समय हाईकोर्ट शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अस्थायी रिहाई दिए जाने को चुनौती दी थी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8