पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने वाले सारे भारतीय खिलाड़ी स्वदेश लौट आए हैं और आज वो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले में ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अथिति भी रहे। इसके बाद देश के प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर इन सभी एथलिट से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दल के सदस्यों को सम्मानित भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम, दोहरी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, सरबजोत सिंह और अमन सेहरावत सहित अन्य खिलाड़ियों की प्रशंसा की और देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई दी।
विजेताओं ने पीएम मोदी को गिफ्ट किए टी-शर्ट, हॉकी स्टिक
भारत की तरफ से 117 खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में भाग लिया था। जिसमें से भारत को 6 मेडल प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले मेडल लाने वाले खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान पीएम मोदी को भारतीय खिलाड़ियों ने कई गिफ्ट दिए। निशानेबाज मनु भाकर ने पीएम मोदी को पिस्टल दी। वहीं रेसलर अमन सहरावत और हॉकी के योद्धा पीआर श्रीजेश ने जर्सी सौंपी, जिसपर भारतीय खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपनी टीम की ओर से पीएम को हॉकी स्टिक भेंट किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने ओलंपिक में भाग लेने वाले बाकी खिलाड़ियों से भी मिले और उनका हौसला बढ़ाया।
‘2036 का ओलंपिक भारत में हो, हम इसकी तैयारी कर रहे हैं’
इससे पहले पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान वहां उपस्थित ओलंपिक विजेताओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे साथ तिरंगे झंडे के नीचे वे नौजवान बैठे हैं जिन्होंने ओलंपिक की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। मैं अपने देश के सभी खिलाड़ियों को 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बधाई देता हूं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हम नए सपने, नए संकल्प और पुरुषार्थ के साथ नए लक्ष्यों की तरफ बढ़ेंगे।’’ मोदी ने आगे कहा कि साथियों, हिंदुस्तान का सपना है कि 2036 में जो ओलंपिक हों, वह हिंदुस्तान की धरती पर हों। उसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7