पिछले 15 दिनों से बीजेपी ज्वाइन करने की अटकलों को विराम देते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने आज हाता क्षेत्र में समर्थकों से मुलाकात के बाद चंपई सोरेन ने अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि सात दिन के भीतर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। कल देर रात से सरायकेला स्थित उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था।
हमारे पास 30 से 40 हजार कार्यकर्ता हैं-चंपई सोरेन
नई पार्टी बनाने की घोषणा के बात मीडिया से बाद करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि अगर इस दौरान रास्ते में कोई दोस्त मिला तो वह उससे हाथ भी मिलाएंगे। पूर्व CM चंपई सोरेन का कहना है कि हमारे पास 30 से 40 हजार कार्यकर्ता हैं। ऐसे में नया संगठन बनाने में क्या जाता है. सबको एक हफ्ते में पता चल जाएगा। वहां (दिल्ली) मेरी बेटी है मेरा पोता है। हमने तो कह ही दिया है कि नया अध्याय शुरू करेंगे। जनता ने कह दिया है कि आप आगे बढ़ो।
हेमंत सोरेन से बगावत के बाद लिया बड़ा फैसला
दरअसल मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, इस्तीफा देने के कुछ दिन बाद उनकी नाराजगी उभर कर सामने आई थी। चंपई सोरेन के बीजेपी में जाने से जुड़ी अटकलें भी जारी थी लेकिन अब चंपई सोरेन ने सभी सवालों पर विराम लगा दिया है और नई पार्टी का ऐलान करते हुए गठबंधन के सभी विकल्पों के खुले होने की बात भी कही है।
इससे पहले चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबी पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने काफी ‘आत्म-चिंतन’ के बाद अपने भविष्य के लिए तीन संभावित विकल्पों के बारे में बात की। जेएमएम नेता ने कहा था कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंची और उन्हें पार्टी के अंदर अपनी भूमिका को लेकर कड़वा अनुभव मिला, जिसने उन्हें वैकल्पिक रास्ता तलाशने के लिए मजबूर किया।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7