विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Stree 2 Box Office Collection: ‘स्त्री 2’ ने 6 दिन में कमाई के तोड़े रिकॉर्ड, बनी 2024 की हाइस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का जादू जमकर चल रहा है। फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में ही 2024 में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ फिल्म रिलीज के पहले दिन यानी कि 14 अगस्त से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। 2018 में आई ‘स्त्री’ ने जितना लाइफटाइम कलेक्शन किया था, ‘स्त्री 2’ सिर्फ 6 दिन में उससे दोगुनी कमाई कर चुकी है।

6 दिनों कमाई के तोड़ कई रिकॉर्ड

‘स्त्री 2’ के 6 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ गया है। जहां फिल्म ने पांच दिन में 328 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं छठे दिन फिल्म ने दुनिया भर में 32 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड कुल 360 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51.8 की धुआंधार कमाई कर तहलका मचा दिया। इसके बाद फिल्म ने सबसे अधिक कमाई संडे को की और ये आंकड़ा 55.9 करोड़ रहा। पहले सोमवार को जहां फिल्में अधिकतर इस साल धराशाई हो गईं, वहीं इसने 38.1 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। हालांकि, इस फिल्म को रक्षा-बंधन की छुट्टी का भी बढ़िया फायदा मिला।

‘स्त्री 2 ने ‘कल्कि 2898 AD’ और फाईटर को पीछे छोड़ा

मंगलवार को श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म ने जो कमाई की है, उतना तो साल की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ का ओपनिंग कलेक्शन नहीं था। 360 करोड़ रुपए के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ‘स्त्री 2’ ने ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ को भी मात दे दी है। ‘फाइटर’ 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने 55 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 359 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। जबकि ‘स्त्री 2’ ने महज 6 दिन में इस आंकड़े को पार कर लिया है। स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन जैसे दो बड़े त्यौहारों का पूरा फायदा उठाकर आ रही ‘स्त्री 2’ ने मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर जैसा होल्ड बरकरार रखा है, वो बहुत दमदार है. गुरुवार तक पूरा चांस है कि ये 2024 की सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बन चुकी होगी.

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस