विज्ञापन के लिए संपर्क करें

कोलकाता रेप कांड: प्रिंसिपल समेत चारों डॉक्टरों का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट, ममता बनर्जी ने लिखा PM मोदी को लेटर

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेजल और अस्पताल में रेप और हत्याकांड मामले में राजनीति जोरों पर है। रेप कांड के बाद ममता सरकार विरोधियों के निशाने पर है। घटना को हुए अबतक 14 दिन बीत चुके हैं और अब इस मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। इस बीच, सियालदह कोर्ट ने CBI को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट करने की अनुमति दे दी है। कोलकाता में डॉक्टर रेप मामले में सीबीआई लगातार संदीप घोष से पूछताछ कर रही है, लेकिन उनके बयान में विसंगतियां पाई गई हैं। उसके बाद सीबीआई ने कोर्ट से पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए फरियाद की थी।

चारों डॉक्टरों का पॉलीग्राफ टेस्ट करेगी CBI

खबरों के मुताबिक  सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष और चार डॉक्टरों पर पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति के लिए कोर्ट का रुख किया था, जिन्होंने मृतका के साथ आखिरी बार डिनर किया था। अब इस मामले में कोर्ट ने अपनी मंजूरी दे दी है। दरअसल, कोलकाता कांड के बाद से प्रिंसिपल डॉ. सदीप घोष की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हर रोज उनके खिलाफ नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हें पहला झटका तब लगा, जब हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। वहीं, दूसरा झटका उन्हें तब लगा, जब सरकार ने उनका ट्रांसफर ऑर्डर रद्द कर दिया।

रेप कांड को लेकर सीएम ममता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

वहीं रेप-मर्डर केस में बढ़ते हंगामे के बीच अब गुरुवार (22 अगस्त) को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बलात्कार के अपराधियों को सजा के साथ-साथ कड़े कानून की मांग की है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ने मोदी को लिखा- मौजूदा डेटा बताता है कि देश में रोज 90 रेप केस हो रहे हैं। ज्यादातर मामलों में रेप पीड़ित की हत्या हो जाती है। यह ट्रेंड भयावह है। यह समाज और देश के आत्मविश्वास और विवेक को झकझोरता देता है। यह हमारा कर्तव्य है कि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें। इसके लिए जरूरी है कि केंद्र सरकार एक कड़ा कानून बनाए, जिसमें इस तरह के जघन्य अपराध करने वाले को कड़ी सजा का प्रावधान हो। ऐसे मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए। पीड़ित को जल्द न्याय मिल सके, इसके लिए जरूरी है कि ट्रायल 15 दिन में पूरा कर लिया जाना चाहिए।

बताते चलें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त की रात 31 साल की ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव बरामद किया गया था। डॉक्टर के शरीर पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। जांच में पता चला कि डॉक्टर से रेप के बाद हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस