विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Kedarnath Yatra: रुद्रप्रयाग में हेलीपैड के पास भारी मलबा आने से कई मजदूर दबे, 4 की मौत, रेस्क्यू जारी

पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश ने उत्तराखंड में एक बार फिर आफत लेकर आई है। इस बारिश से एक बार फि‍र रुद्रप्रयाग में आपदा जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इस बीच शुक्रवार की रात को फाटा हेलीपैड के पास खाट गदेरा इलाके में बड़ा हादसा हो गया, जहां मलबे में चार लोग दब गए। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। शुक्रवार की सुबह बचावकर्मियों ने मलबे में दबे चारों लोगों को मृत पाया। सडीआरएफ द्वारा गुरुवार रात्रि को ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था। सभी के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं।

चारों मृतक नेपाली नागरिक हैं और उनके शवों को डीडीआरएफ टीम द्वारा रुद्रप्रयाग लाया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि गुरुवार रात्रि को समय 1:20 पर अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास चार  लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेजा गया और चारों के शव मलबे से निकाले गए। हालांकि बचाव कार्य में बारिश लगातार खलल डाल रही थी।

बता दें कि  उत्तराखंड में भारी वर्षा का सिलसिला जारी है। पहाड़ से मैदान तक जगह-जगह भारी वर्षा के दौर हो रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण दुश्वारियां बढ़ गई हैं और जनजीवन प्रभावित है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम इसी प्रकार का रहने का अनुमान है। चमोली जिले में भारी बारिश के चलते बद्रीनाथ राजमार्ग कई जगह बंद हो गया। वहीं कंचन गंगा, गुलाबकोटी, पागलनाला और छिनका में हाईवे बंद‌ हो गया है। इन सभी जगहों पर चारधाम के यात्री फंसे हुए हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस