विज्ञापन के लिए संपर्क करें

PM Modi in Ukraine: यूक्रेन में दिखा PM मोदी का अनोखा अंदाज, जेलेंस्की ने कूछ यूं किया उनका स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर यूक्रेन पहुंचे हैं। उनके इस दौरे को लेकर दुनियाभर की मीडिया में खूब चर्चा है। इस दौरान आज उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की है। पीएम मोदी और जेलेंस्की की मुलाकात की पहली तस्वीरे सामने आई हैं, जो कि राजधानी कीव की हैं। इनमें पीएम मोदी जेलेंस्की से हाथ मिलाते और फिर उनके कंधे पर हाथ रखे नजर आए हैं।

मुलाकात के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और उसके परिणामों पर चर्चा की। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नेता ने मैरिंस्की पैलेस में करीब 3 घंटे बैठक की। इस दौरान भारत और यूक्रेन के बीच मानवीय सहायता, खेती, मेडिसिन, और कल्चरल को-ऑपरेशन बढ़ाने पर समझौता हुआ। पीएम मोदी यूक्रेन दौरे के दौरान वहां के राष्ट्रपति जेलेंस्की को खास गिफ्ट किया। प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति को BHISHM Cube पेश किया।

युद्ध में मारे गए बच्चों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

इससे पहले मोदी जेलेंस्की के साथ ​​​​​यूक्रेन नेशनल म्यूजियम पहुंचे, जहां उन्होंने जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बच्चों के मेमोरियल पर डॉल भी रखी। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने शहीद बच्चों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मोदी पोलैंड की यात्रा के बाद 10 घंटे की ट्रेन यात्रा करने के बाद भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे कीव पहुंचे। यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। PM ने फोमिन बोटैनिकल गार्डन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पीएम मोदी की यह यात्रा कई मायने में ऐतिहासिक

पीएम मोदी की यूक्रेन में यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक है, क्योंकि यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रेन यात्रा है। खास बात यह है कि पिछले महीने ही पीएम मोदी ने रूस यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। उस यात्रा के लगभग 6 हफ्तों बाद यूक्रेन पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा संकेत दे रही है, कि वे दोनों ही देशों के बीच कूटनीतिक लिहाज से समनव्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस