विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Jharkhand: हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल हुए रामदास सोरेन, चंपई के बेटे से ऐसा है रामदास का कनेक्शन!

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक जारी है। झामुमे के दिग्गज नेता चंपाई सोरेन आज बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। वहीं चंपई के जाने के बाद हेमंत सोरेन ने रामदास सोरेन को अपने कैबिनेट में जगह दी है। रामदास सोरेन ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहे। चंपाई सोरेन के मंत्री परिषद से इस्तीफे के बाद रामदास सोरेन का शपथ ग्रहण महत्वपूर्ण है। दो बार के विधायक रामदास सोरेन को आगे बढ़ाकर हेमंत सोरेन चंपाई सोरेन के नुकसान को कम करना चाहती है।

घाटशिला से विधायक जहां से चंपई के बेटे की है नजर

रामदास सोरेन घाटशिला से जेएमएम विधायक हैं। वही घाटशिला सीट पर चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन की नजर है। चंपाई की तरह वह भी कोल्हान क्षेत्र के बड़े नेता हैं। रामदास सोरेन भी चंपई सोरेन की तरह संथाल आदिवासी समाज से नाता रखते हैं और उनकी राजनीतिक धाक भी कोल्हान प्रमंडल में दिखती है।  रामदास सोरेन घाटशिला से दो बार विधायक चुने गए हैं। कहें तो हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन के जाने के बाद डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में लगे हैं। पहली बार रामदास सोरेन 2009 में और दूसरी बार 2019 में विधायक बने। वह जेएमएम के पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष भी हैं।

कल ही चंपई सोरेन ने दिया था इस्तीफा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन कैबिनेट में जल संसाधन विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री चंपाई सोरेन ने 29 अगस्त को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्यपाल ने रात में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। झारखंड सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना रात में ही जारी कर दी गई। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि चंपाई सोरेन 29 अगस्त 2024 के प्रभाव से राज्य के मंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं रहे।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस