विज्ञापन के लिए संपर्क करें

अमानतुल्लाह खान के घर ED का छापा, विधायक बोले- मुझे गिरफ्तार करने आए हैं

आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के घर सोमवार (2 सितंबर) ईडी की टीम पहुंच गई। ईडी की टीम को दरवाजे पर देखकर पहले तो आप विधायक ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन दो घंटे की मशक्कत के बाद ईडी घर का दरवाजा खुलवाने में कामयाब हो पाई है। विधायक अमानतुल्लाह खान के आवास पर लिए गए ईडी के इस एक्शन की जानकारी उन्होंने खुद दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, “मेरे घर अभी ED के लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे हैं।  इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ईडी के अधिकारियों को आप विधायक के दरवाजे पर खड़े देखा जा सकता है।

आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। इसमें आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह और मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। संजय सिंह ने कहा कि जो लोग सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उन्हें जांच एजेंसी के जरिए टारगेट किया जा रहा है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि ED का बस यही काम रह गया है. BJP के ख़िलाफ़ उठने वाली हर आवाज़ को दबा दो, तोड़ दो. जो टूटे नहीं, दबे नहीं उसे गिरफ़्तार करके जेल में डाल दो।

बता दें कि ईडी की टीम अमानतुल्लाह खान के घर पर दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में पूछताछ के लिए पहुंची है। अमानतुल्लाह दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जब अमानतुल्लाह खान अध्यक्ष पद पर थे तो उस वक्त उस वक्त हुई 32 भर्तियों पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि अमानतुल्लाह खान ने सरकारी गाइडलाइन्स को ताक पर रखकर वो 32 भर्तियां की। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। एसीबी का आरोप है कि उन 32 लोगों में से 5 आप विधायक के रिश्तेदार हैं जबकि 22 लोग ओखला क्षेत्र के हैं। इस मामले में सितंबर 2022 में एसीबी ने भी अमानतुल्लाह खान से पूछताछ की थी और फिर रेड में 24 लाख रुपये और हथियार बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, 28 दिसंबर 2022 को उन्हें जमानत मिल गई थी।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस