विज्ञापन के लिए संपर्क करें

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, 2 श्रद्धालुओं की मौत; 3 घायल

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के कारण एक श्रद्धालु घायल हो गया और दो की मौत हो गई। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। घायल श्रद्धालु को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर जिस जगह लैंडस्लाइड हुआ है, वह स्थान पंछी हैलीपैड के नजदीक है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि लैंडस्लाइड की वजह से कुछ श्रद्धालु फंसे हुए हैं।

माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर आया भूस्खलन

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने कहा कि माता वैष्णो देवी श्राइन ट्रैक पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि भवन से तीन किलोमीटर आगे पंची के पास मार्ग पर दोपहर करीब 2.35 बजे भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपर बने लोहे के ढांचे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और एक महिला समेत तीन घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और मार्ग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें।

बता दें कि वैष्णो देवी मंदिर मां दुर्गा को समर्पित 108 शक्तिपीठों  में से एक है। यह भारत के सबसे अधिक दर्शन किए जाने वाले तीर्थस्थलों में से एक है। नवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान, श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ तक हो जाती है। वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे धनी मंदिरों में से एक है। वैष्णो देवी मंदिर का प्रबंधन और प्रशासन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड संभालता है. इसके बोर्ड में नौ सदस्य होते हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस