विज्ञापन के लिए संपर्क करें

वेबसीरीज IC814 में बदलेगा आतंक‍ियों का नाम! सरकार की फटकार के बाद Netflix ने दिया यह आश्वासन

नेटफ्लिक्स पर 29 अगस्त को रिलीज हुई  वेब सीरीज ‘IC 814: द कंधार हाईजैक’ को लेकर विवाद जारी है। वेब सीरीज के मेकर्स पर आरोप है कि उन्होंने सीरीज में आतंकवादियों के नाम और तथ्यों से छेड़छाड़ की है। मेकर्स पर ये भी आरोप है कि सीरीज में आतंकवादियों को मानवीय दिखाने की कोशिश की गई है। विवादों के बीच सूचना एवम् प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड को तलब किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने कहा कि किसी को भी इस देश के लोगों की भावनाओं के साथ खेलने का अधिकार नहीं है। भारत की संस्कृति और सभ्यता का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। किसी भी चीज को गलत तरीके से पेश करने से पहले आपको सोचना चाहिए। सरकार इसे बहुत गंभीरता से ले रही है।

नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट प्रमुख को सरकार ने किया था तलब

इस बढ़ते बवाल के बीच नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट प्रमुख मोनिका शेरगिल ने मंगलवार को सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू से मुलाकात की। जाजू की यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली। इसमें ‘ओटीटी’ मंच की अधिकारी को समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाओं के बारे में बताया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि ऐसे विषयों से निपटने में संवेदनशील होने की जरूरत है। जिसके बाद नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस पूरे मामले पर बड़ा फैसला लिया है। नेटफ्लिक्स इंडिया “IC814: द कंधार हाईजैक” में बदलाव के लिए तैयार है।

डिस्क्लेमर के साथ होंगे ये बदलाव

सूत्रों के मुताबिक नेटफ्लिक्स की ओर से सरकार को यह आश्वासन दिया गया कि भारत के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही प्लेटफॉर्म पर कंटेट अपलोड किए जाएंगे।इस मामले में विस्तृत तरीके से नेटफ्लिक्स टीम कंटेंट का आंकलन कर रही है जो IC 814 वेब सिरीज में इस्तेमाल किया गया।नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियल बयान में कहा, ‘हमने दर्शकों के लिए सीरीज के ओपनिंग डिस्क्लेमर में हाईजैकर्स के रियल और कोड नेम को शामिल करेंगे। अभी सीरीज में कोड नेम रियल घटना के दौरान उपयोग किए गए नाम ही हैं। हम हर कहानी का ओरिजिनल रिप्रेजेंटेशन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

आंतकियों के हिंदू नाम का चित्रण करने से बढ़ा बवाल

पूरा विवाद वेब सीरीज में हाईजैकर्स (अपहर्ताओं) के चित्रण को लेकर है। इसे लेकर ही वेब सीरीज के कथित विवादास्पद पहलुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। सीरीज में इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट को हाईजैक करने वाले आतंकी, पूरी घटना के दौरान रियल नामों की बजाय, कोड नेम जैसे बर्गर, चीफ, शंकर और भोला इस्तेमाल करते नजर आए। सोशल मीडिया पर लोगों ने ‘IC 814’ में हाईजैकर्स के हिंदू नामों को लेकर आपत्ति जताई। आरोप लगाया कि ये आतंकवादियों के रियल नाम छिपाने की कोशिश है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस