हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रत्याशियों के सूची जारी कर दी है। इस सूची में 67 नाम शामिल हैं। सीएम नायब सिंह सैनी की सीट बदल दी गई है। वो लाडवा सीट से चुनाल लड़ेंगे। अभी वो करनाल सीट से विधायक हैं। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता पंचकुला से, अनिल विज अंबाला कैंट से, कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल रतिया से, कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई आदमपुर से, तेजपाल तंवर सोहना से चुनाव लड़ेंगे। लाडवा से पिछले चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी।
विधानसभा उम्मीदवारों की लिस्ट





बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद आएंगे। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य सरकार बनाई। भाजपा के पास 40, कांग्रेस के पास 31 और निर्दलीय/अन्य के पास 19 सीटें हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7