विज्ञापन के लिए संपर्क करें

“कांग्रेस, दीपेंद्र और भूपेंद्र हुड्डा ने मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा”, अचानक ही मंच पर ही रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह

कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में फूट-फूटकर रो पड़े। अब बृजभूषण शरण सिंह का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गोंडा के एक प्राइवेट स्कूल में स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान मंच से बोलते हुए MLC अवधेश सिंह महिला पहलवानों के आंदोलन की चर्चा कर रहे थे  और कह रहे थे कि पूर्व सांसद पर लगाए गए आरोप फर्जी हैं। ये सुनते ही बृजभूषण सिंह की आंखें भीग गईं, वो अपने गमछे से बार-बार आंसू पोछते भी दिखे।

‘मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा गया और मुझे बदनाम किया गया’

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से कांग्रेस और भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस, दीपेंद्र और भूपेंद्र हुड्डा ने मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा और मुझे बदनाम किया गया।। उन्होंने कहा कि पहले मैं, यही बात कहता था आज पूरा देश कह रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि 1996 में मेरे साथ षडयंत्र हुआ तो मेरी पत्नी केतकी सिंह सांसद हुई और 2023 में षड्यंत्र हुआ तो छोटा बेटा करण भूषण सिंह सांसद बने।

बदनाम हुए तो नाम भी हुआ, लोग मेरे साथ सेल्फी ले रहे

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा की मैं 1991 से सांसद हूं। पहले कोई मेरी सेल्फी नहीं लेता था। पहलवानों की इस घटना के बाद से सब लोग सेल्फी लेते है। अब जब मैं दिल्ली जाता हूं तो हीरो, हीरोइन, साधु- संत और अन्य लोग मेरे साथ सेल्फी लेते है।  पूर्व सांसद ने मंच से कई बार दोहराया की अगर वे हुए बदनाम तो नाम भी हुआ और अब लगातर सेल्फी का दौर चल रहा है।

विनेश-बजरंग के चुनाव लड़ने की अटकलें

दरअसल महिला पहलवानों की ओर से बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे और दिल्ली में धरना भी दिया था। उस समय कई कांग्रेस नेता उनसे मिलने भी गए थे। इस बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने हाल ही में मुलाकात की है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि विनेश फोगाट को जुलाना और बजरंग पूनिया को बादली सीट से कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है।

 

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस