जेपी ने जम्मू-कश्मीर के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू में पार्टी के संकल्प पत्र को जारी किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अभी तक जितनी पार्टियों ने यह शासन किया। सभी ने तुष्टीकरण की राजनीति की। इस दौरान उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र का भी जिक्र किया। NC के आर्टिकल 370 को लेकर एजेंडे को कांग्रेस का मौन समर्थन है। लेकिन धारा 370 अब इतिहास बन चुकी है, वह कभी लौट कर नहीं आ सकती और हम नहीं आने देंगे।
बीजेपी के संकल्प पत्र की बड़ी बातें
जम्मू काश्मीर के लोगों से बीजेपी ने 25 बड़े वादे किए हैं। इसमें अग्निवीरों को जम्मू-कश्मीर की सरकारी नौकरियों में 20% कोटा देने का वादा है। आईटी हब बनाने का जिक्र है और जम्मू व कश्मीर दोनों रीजन में मेट्रो सेवा चालू करने की बात कही है।
- आतंकवाद और अलगाववाद का पूरी तरह सफाया करके जम्मू-कश्मीर को विकास और प्रगति में देश में सबसे अग्रणी बनाएंगे।
- मां सम्मान योजना लेकर आएंगे, इसके तहत जम्मू और कश्मीर के घर की सबसे वरिष्ठ महिला को सालाना 18 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे।
- महिला स्वयं सहायता समूहों के बैंक ऋण पर ब्याज को लेकर राज्य सरकार सहायता करेगी। जबकि उज्ज्वला लाभार्थियों को हर साल 2 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
- जम्मू-कश्मीर के युवाओं को JKPSC और UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सक्षम बनाएंगे। इसके लिए समय पर साक्षात्कार के साथ निष्पक्ष और न्यायपूर्ण भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी. 2 साल के लिए 10 हजार तक की कोचिंग फीस दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों तक यातायात संबंधी लागत और एकमुश्त आवेदन शुल्क दिया जाएगा।
- श्रीनगर की डल झील को वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट बनाया जाएगा। श्रीनगर के टैटू ग्राउंड में एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाएगा। डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी, पुंछ, उधमपुर और कठुआ के ऊपरी एरिया टूरिस्ट इंडस्ट्री के तौर पर अपडेट होंगे।
- कश्मीर घाटी में गुलमर्ग और पहलगाम को मॉडर्न टूरिस्ट सिटी बनाया जाएगा। श्रीनगर में तवी रिवरफ्रंट बनाया जाएगा। रणजीत सागर बांध बसोहली के लिए अलग झील विकास प्राधिकरण बनाया जाएगा। जम्मू में स्पेशल इकोनॉमिक जोन के तौर पर आईटी हब बनाया जाएगा।
- बिजली-पानी के बकाया बिलों के लिए एक समाधान योजना लाएंगे. हम ‘हर घर नल से जल’ के जरिए पेयजल उपलब्ध कराएंगे. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के जरिए परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएंगे, जिसमें सौर उपकरण की स्थापना के लिए 10 हजार की सब्सिडी दी जाएगी।
- वृद्धावस्था, विधवा और विकलांगता पेंशन को 1 हजार से तीन गुना बढ़ाकर 3 हजार करेंगे. जिससे कमजोर वर्गों के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हो सके.
- पीएम किसान सम्मान निधि में 10 हजार दिए जाएंगे, 6 हजार रुपए में अतिरिक्त 4 हजार शामिल होंगे। खेती के कामों के लिए बिजली दरों को 50 फीसदी कम किया जाएगा। अटल आवास योजना के जरिए भूमिहीन लोगों को 5 मरला (करीब एक बीघा) जमीन मुफ्त दी जाएगी।
- जम्मू-कश्मीर में सरकारी योजनाओं की निगरानी के लिए तीन क्षेत्रीय विकास बोर्ड (RDB) स्थापित किए जाएंगे। जम्मू में स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) के तौर पर आईटी हब बनाया जाएगा। उधमपुर में फार्मास्युटिकल पार्क और किश्तवाड़ में आयुष हर्बल पार्क की स्थापना।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 0
Views Today :