जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है। छठी सूची में 10 उम्मीदवारों के नामों का एलान हुआ है, जिसमें से 5 उम्मीदवार मुस्लिम हैं। पार्टी ने जो सूची जारी की है उसके मुताबिक, कठुआ विधानसभा सीट से डॉ. भरत भूषण, उधमपुर पूर्व से आर.एस. पठानिया को टिकट मिला है। वहीं, बिश्नाह सीट से राजीव भगत को चुनावी मैदान में उतारा गया है। जबकि मढ़ सीट से सुरिंदर भगत को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता का टिकट काट दिया है और बाहु सीट से उसने विक्रम रंधावा को टिकट दिया है।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले जम्मू व कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/fNtB5UYhZ5
— BJP (@BJP4India) September 8, 2024
5 मुस्लिम उम्मीदवारोंं को भी टिकट
भाजपा ने इस लिस्ट में 5 मुस्लिम उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की है। जिसमें करनाह, हंदवाड़ा, सोनावरी, बांदीपोरा और गुरेज विधानसभा सीट से मुस्लिम कैंडिडेट्स को चुनावी मैदान में उतारा गया है। करनाह से पार्टी ने मो. इदरिस करनाही को टिकट दिया है। हंदवाड़ा से गुलाम मोहम्मद मीर चुनावी मैदान में हैं। सोनावारी से पार्टी ने अब्दुल राशिद खान के नाम पर भरोसा जताया है। बांदीपोरा से नसीर अहमद लोन मैदान में हैं तो उधमपुर पूर्व से फकीर मोहम्मद खान को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है।
शुक्रवार को बीजेपी ने जारी किया था अपना संकल्प पत्र
इससे पहले भाजपा उम्मीदवारों की पांच लिस्ट जारी कर चुकी है। जिसमें बीजेपी की चौथी सूची में जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना के नाम का ऐलान किया गया था, जो नौशेरा से चुनावी अखाड़े में हैं। वहीं बीते शुक्रवार को ही भाजपा ने जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इस संकल्प पत्र को केंद्रीय गृह मंत्री अमीत शाह ने जारी किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के दौरान से ही जम्मू-कश्मीर हमारे देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। हमारी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर को एक साथ जोड़े रखने के लिए बहुत मेहनत की है और आगे भी इसके विकास के लिए मेहनत करती रहेगी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6