विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Weather Update: फिर बदल रहा मॉनसून का मिजाज, उत्तर भारत के इन राज्यों में होगी बारिश

मानसून को जाने में कुछ समय बचे हैं,लेकिन जाते-जाते भी मॉनसून उत्तर प्रदेश में मेहरबान है। IMD की मानें तो आमतौर पर 17 सितंबर के आसपास इसकी विदाई होने लगती है, लेकिन इस बार इसके थोड़ा लंबा खिंचने के संकेत दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, हिमाचल, राजस्थान, बिहार, गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

दिल्ली में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में 11 सितंबर से 14 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रहेगी। 15 से बारिश के रुकने के आसार हैं।इन सबके बीच आज सुबह से ही राजधानी समेत पूरे एनसीआर इलाके में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव में भी 11 से 14 सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव की वजह से अगले दो से तीन दिन तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कई जगह भारी बारिश तो कुछ जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर , बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर और आस पास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का कहना है कि 11 सितंबर को राज्य के 21 जिलों में भारी बारिश औऱ तूफान का अंदेशा है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पंजाब में भी बारिश अगले कुछ दिनों तक परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों (जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला और संगरूर) के लिए अलर्ट जारी किया है

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस