विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Kolkata Rape Case: डॉक्टर्स के साथ बंगाल सरकार की वार्ता फिर विफल, ममता बोलीं- आप इस तरह अपमान…

Doctors Delegation Met CM Mamata: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वे अपनी मांग पर पूरी होने जिद पर अड़े हैं। इस बीच विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, लेकिन चर्चा हो नहीं पाई। सरकार की कोशिश एक बार फिर विफल रही ।वार्ता विफल होने के बाद सीएम आवास ने बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत समेत अन्य अधिकारी मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकल गए। वहीं दूसरी ओर ट्रेनी चिकित्सक मांगे पूरी ना होने तक जिद पर अड़ा है।

बैठक की वीडियो ग्राफी और लाइव स्ट्रीमिंग करवाने पर अड़े डॉक्टर

दरअसल, आंदोलन कर रहे डॉक्टरों ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार को ईमेल भेजकर बैठक बुलाने की मांग की थी। इसके शाम 6 बजे जूनियर डॉक्टरों का समूह बैठक के लिए सीएम आवास पहुंचा। डॉक्टर चर्चा के दौरान पारदर्शिता लाने की मांग की कर रहे हैं। वो बैठक की वीडियो ग्राफी और लाइव स्ट्रीमिंग करवाने की मांग कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने डॉक्टरों से बातचीत की और उन्हें समझाया। CM ममता ने डॉक्टरों से कहा, आप इस तरह मेरा अपमान नहीं कर सकते,  हम बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे, लेकिन SC से मंजूरी के बाद ही हम आपको वो उपलब्ध कराएंगे।

आप इस तरह मेरा अपमान नहीं कर सकते-CM ममता

प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को ममता बनर्जी ने मनाने की कोशिश की। ममता ने कहा, हम कई दिनों से इस गतिरोध को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, कृप्या बातचीत करिए। डॉक्टर जब अपनी मांग पर अड़े रहे तो ममता बनर्जी ने कहा, आप इस तरह मेरा अपमान नहीं कर सकते।जिद पर अड़े डॉक्टर्स के सामने सीएम ममता बनर्जी ने कानून का हवाला देते हुए अपनी मजबूरी सामने रखी तो डॉक्टर्स बिना चर्चा के वापस लौटने लगे। हालांकि वे बारिश में सीएम के वार्ता के लिए प्रतीक्षा करते वक्त बारिश में भीगते भी रहे। लेकिन जब सीएम आवास से बाहर आईं तो उन्होंने कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग की अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि मामला अदालत में है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस