विज्ञापन के लिए संपर्क करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा, आतिशी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज शाम इस्तीफा दे दिया है l उन्होंने इस्तीफे की चिट्ठी एलजी वीके सक्सेना को सौंप दी है। इस दौरान दिल्ली की होने वाली मुख्यमंत्री आतिशी भी एलजी ऑफिस में मौजूद रहीं। कुछ घंटे पहले ही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के नए सीएम के नाम की घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की बाद दिल्ली की बागडोर अब नए मुख्यमंत्री के तौर पर आतिशी संभालेंगी। AAP विधायकों की बैठक में आज सर्वसम्मति से आतिशी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया l जब तक दिल्ली में दोबारा चुनाव नहीं हो जाता तब तक के लिए दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का कार्यभार आतिशी ही संभालेंगीl

दिल्ली के एक ही मुख्यमंत्री हैं और वो हैं केजरीवाल

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आतिशी ने कहा कि सबसे पहले अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। ये आम आदमी पार्टी में भी हो सकता है जहां पहली बार की विधायक को मुख्यमंत्री बना दिया जाए। मैं खुश हूं कि अरविंद केजरीवाल ने मुझपर भरोसा किया, इसके साथ ही दुख भी है कि केजरीवाल इस्तीफा दे रहे हैं। आतिशी ने ये भी कहा कि दिल्ली के एक ही मुख्यमंत्री हैं और वो हैं अरविंद केजरीवाल। बीजेपी ने एक इमानदार आदमी पर झूठे आरोप लगाएं। झूठे मुकदमे में 6 महीने जेल में रखा, एजेंसियों का दुरपयोग किया।

जेल से बाहर आते ही केजरीवाल ने किया था इस्तीफे का ऐलान

15 सितंबर को तिहाड़ से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वो दो दिन में सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद आज विधायक दल की बैठक हुई,  जिसमें ये फैसला किया गया कि दिल्ली की अगली सीएम आतिशी होंगी। इससे पहले सोमवार (16 सितंबर) को सीएम आवास पर पीएसी की बैठक हुई, जिसमें मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा, आतिशी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। उस बैठक में भी संभावित नामों पर चर्चा की गई थी।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस