विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Jammu & Kashmir Elections: विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू, मतदाताओं में दिखा उत्साह

जम्मू-कश्मीर में करीब एक दशक बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। आज 24 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दक्षिण कश्मीर 16 और जम्मू संभाग की आठ सीटों पर बुधवार को मतदान होगा। सबसे ज्यादा सात सीटें अनंतनाग और सबसे कम दो-दो सीटें शोपियां और रामबन जिले की हैं। इन 24 सीटों पर 219 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आतंकी हमले को देखते हुए सुरक्षा तैयारियां बेहद पुख्ता की गई हैं।

PM मोदी ने वोटरों से की मतदान की अपील

पीएम मोदी ने सभी मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। एक्स पर पीएम मोदी ने पोस्ट किया, ‘जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरू होने के साथ, मैं आज मतदान करने जा रहे निर्वाचन क्षेत्रों के सभी लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह करता हूं। मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।’

10 साल बाद घाटी में हो रहे विधानसभा चुनाव

करीब 10 साल बाद यहां चुनाव हो रहे हैं। तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होना है। जम्मू-कश्मीर चुनाव के नतीजों की घोषणा 8 अक्टूबर को की जाएगी। चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर चुनाव हैं। इनमें 47 घाटी में और 43 जम्मू संभाग में हैं। इनमें से नौ सीटें एसटी के लिए और सात एससी के लिए आरक्षित हैं। मतदान तीन चरणों में हो रहे हैं। दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे तथा अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस