तिरुपति के प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल पर हुए विवाद के बाद अब मंदिर प्रशासन ने कहा है कि प्रसाद की पवित्रता बहाल कर ली गई है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने कहा है कि अब प्रसाद पूरी तरह से पवित्र और बेदाग है। श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड (TTD) शुक्रवार रात को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि श्रीवारी लड्डू की पवित्रता अब बेदाग है। मंदिर बोर्ड ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्रीवारी लड्डू की दिव्यता और पवित्रता अब बेदाग है। टीटीडी सभी भक्तों की संतुष्टि के लिए लड्डू प्रसादम की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”
The Sanctity of Srivari Laddu Prasadam is Restored Again#SrivariLaddu#TirumalaLaddu#LadduPrasadam#TTD#TTDAdministration #TTDevasthanams pic.twitter.com/ytHdrpyDGh
— Tirumala Tirupati Devasthanams (@TTDevasthanams) September 20, 2024
प्रसाद के लड्डू बनाने के लिए हो रहा था घटिया घी का इस्तेमाल
तिरुमला पर्वत पर स्थित श्री वेंकेटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करने वाले TTD ने देश के सबसे अमीर मंदिर का प्रबंधन करने वाले बोर्ड ने बीते शुक्रवार को खुलासा किया था कि उसे गुणवत्ता की जांच के लिए भेजे गए नमूनों में घटिया गुणवत्ता के घी और चर्बी की मिलावट का पता चला है। बाद में जब गुणवत्ता के लिए जांचे गए नमूनों से पता चला कि प्रसाद के लड्डू बनाने के लिए घटिया घी का इस्तेमाल हो रहा था, जिसमें जानवरों की चर्बी की मौजूदगी का पता चला है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी यह दावा किया था। इसे लेकर पूरे देश में नाराजगी देखी गई।
तिरूपति मंदिर को कभी सप्लाई नहीं किया घी-अमूल
तिरुपति के लड्डू बनाने में पशु वसा के इस्तेमाल को लेकर विवाद के बीच, भारतीय डेयरी ब्रांड अमूल ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उसने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को कभी भी घी (स्पष्ट मक्खन) की आपूर्ति नहीं की। भारतीय डेयरी ब्रांड का स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आया है जिसमें दावा किया गया था कि अमूल ने मंदिर को घी की आपूर्ति की है। अमूल के बयान में कहा गया है, यह कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के संदर्भ में है जिसमें उल्लेख किया गया है कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को अमूल घी की आपूर्ति की जा रही थी। हम सूचित करना चाहते हैं कि हमने कभी भी टीटीडी को अमूल घी की आपूर्ति नहीं की है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 2
Views Today : 2