विज्ञापन के लिए संपर्क करें

लेबनान में इजरायली एयर स्ट्राइक ने मचाई तबाही, हसन नसरल्लाह का गेम ओवर, सड़कों पर छाया सन्नाटा

इजरायल के शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत हो गई है। शनिवार को हिजबुल्लाह की ओर जारी एक बयान में इसकी पुष्टि की गई है। अपने ताजा बयान में आतंकी संगठन ने गाजा और फिलिस्तीन के समर्थन और लेबनान के लोगों की रक्षा के लिए इजराइल के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का वादा किया है। वहीं नसरुल्लाह के साथ ईरान के भी एक सीनियर सैन्य अफसर की मौत हुई है। वह लेबनान में कुद्स फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल थे।

हिजबुल्लाह ने नसरुल्लाह को शहीद बताया

इजरायली हमलों से साउथ लेबनान में सन्नाटा पसरा हुआ है। हिज्बुल्लाह के लड़ाके इलाके में गश्त कर रहे हैं, जबकि आम नागरिक घरों में छिपे हुए हैं। नसरुल्लाह की मौत की घोषणा के बाद हिजबुल्लाह के अल-मनार टीवी ने कुरान की आयतें प्रसारित की हैं। वहीं हिजबुल्लाह ने एक लंबा बयान जारी कर नसरुल्लाह को शहीद बताया। बयान में कहा गया, “जो जो कोई भी अल्लाह की राह में लड़ेगा, चाहे वह शहीद हो या जीत हासिल करे, हम उसे बड़े इनाम से सम्मानित करेंगे। यह अल्लाह, परमप्रधान, सर्वशक्तिमान है।”

हमास को नेस्तनाबूद करने में जुटा इजराइल

इजराइल भी हमास को नेस्तनाबूद करने में जुटा है। हमास के कई कमांडर को अब तक ढेर कर चुका है, लेकिन उसके हाथ सिनवार के गर्दन तक अभी नहीं पहुंचा है। हाल ही में एक हवाई हमले में सिनवार के मरने की भी खबर आई थीं। शुक्रवार को इजरायल की सेना ने हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह को बेरूत में निशाना बनाकर मार गिराया है,जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल है। इस हमले के बाद साउथ लेबनान में हालात और भी खतरनाक होते जा रहे हैं, जहां इजरायली सेना किसी द्वारा किसी भी समय ग्राउंड अटैक शुरू करने की बात भी की जा रही है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस