विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Dadasaheb Phalke Award 2024: दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित होंगे मिथुन चक्रवर्ती, केंद्र सरकार ने किया एलान

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता  मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा। एक्टर को ये अवॉर्ड 8 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रेजेंट किया जाएगा यूनियन मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने लिखा, “मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा हर जनरेशन को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहब फाल्के सिलेक्शन जूरी ने महान अभिनेता, श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है।”

पहली ही फिल्म में मिला था दादा साहेब फाल्के अवार्ड

मिथुन चक्रवर्ती हिंदी सिनेमा के उम्दा कलाकार हैं। कोलकाता की गलियों से आए मिथुन दा ने फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। 1976 के बाद से फिल्मों में उनका अभिनय का दम दिख रहा है। कोलकाता में जन्में मिथुन पेशे से एक्टर, प्रोड्यूसर और पॉलिटिशियन हैं। एक्टर 350 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए हैं। इनमें हिंदी, बंगाली, तमिल, भोजपुरी, तेलुगू, कन्नड़, पंजाबी मूवीज शामिल हैं। साल 1977 में फिल्म मृग्या से मिथन ने एक्टिंग डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। ऐसे में दशकों तक शानदार काम के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस