विज्ञापन के लिए संपर्क करें

प्रधानमंत्री मोदी ने किया इजरायली PM नेतन्याहू को फोन, आतंकवाद और विश्व शांति के लिए कही ये बात

मीडिल ईस्ट में मचे घमासान के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने खुद इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि आतंकवाद का हमारे विश्व में कोई स्थान नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली पीएम से उस समय बात की है जब रविवार को लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों में दर्जनों लोग मारे गए। इजराइल ने चरपंथी समूह हिज्बुल्ला के कमान पर कई हमले किए हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

नेतन्याहू से बातचीत के बाद पीएम मोदी मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, पश्चिम एशिया में हाल ही में हुए घटनाक्रमों के बारे में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का हमारे विश्व में कोई स्थान नहीं है। क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। भारत शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने इजरायल के निशाने पर

दरअसल, इजरायल ने हाल ही में लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज किए हैं। कुछ दिन पहले ही इजरायल ने हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के चीफ नसरल्लाह समेत कई कमांडरों को भी मार गिराया है। इसके बाद से हिजबुल्लाह और ईरान की ओर से इजरायल को धमकी भी दी गई है। इससे पहले इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ईरान की जनता को सीधे संबोधित करते हुए ईरानी शासन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘हर दिन, ईरान का शासन आपको दबा रहा है और पूरे क्षेत्र को युद्ध और अंधकार में धकेल रहा है। ईरान के नेताओं की प्राथमिकता जनता का कल्याण नहीं, बल्कि लेबनान और गाजा में फालतू के युद्धों में पैसे बर्बाद करना है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस