विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Exit Polls: हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी! कश्मीर में एनसी+ को बढ़त

हरियाणा और जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा चुनावों के मतदान हो चुके हैं 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। सभी पार्टियों ने अपने-अपने दावे किए हैं, लेकिन असली तस्वीर तो 8 अक्तूबर को ही साफ हो पाएगी। मतगणना से पहले जनता की नजर एग्जिट पोल पर बनी है। मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखें तो हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं जम्मू काश्मीर के एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक एनसी और कांग्रेस गठबंधन को 40 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है।

हरियाणा में होगी कांग्रेस की वापसी!

हरियाणा विधानसभा चुनाव के Exit Polls की बात करें राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। सभी एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी को 22-24 सीट, कांग्रेस को 53-55 सीट जबकि जेजेपी को 1 और आईएनएलडी को 3 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 7 सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा के लिए राहत भरी खबर है। 90 सीटों में से पार्टी 62 सीटों के साथ बढ़त में है। वहीं कांग्रेस को 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है। जजपा के लिए राहत है, यहां जननायक जनता पार्टी को 3 सीटें मिल रही हैं।

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भी हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। हरियाणा की 90 सीटों में से कांग्रेस को 44-54, बीजेपी को 19-29, निर्दलीय को 1-5 और अन्य दलों को 4-9 सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी के एग्जिट पोल के सर्वे के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के लिए राहत है। प्रदेश में पार्टी 55 से 62 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली है। कांग्रेस को 18 से 24 सीटें मिल सकती है। वहीं क्षेत्रीय पार्टी आईएनएलडी को 3 से 5 विधानसभा सीटें मिल सकती है। सर्वे के अनुसार, जजपा का खाता नहीं खुला है।

मैट्रिज के सर्वे में हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस सर्वे के अनुसार बीजेपी को 18-24 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस 55-62 सीटों पर बढ़त बना सकती है। इसके अलावा अन्य दलों को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।

जम्मू कश्मीर के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत

इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-एनसी गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, 90 सीटों वाले राज्य में कांग्रेस एनसी गठबंधन को 40-48 सीटें, बीजेपी को 27-32, पीडीपी को 6-12 सीटें, अन्य के खाते में 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है।

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है। इस सर्वे के अनुसार बीजेपी को 23-27, कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 46-50 सीटें, वहीं अन्य को 4-6 सीटें और पीडीपी को 7-11 सीटें मिल सकती हैं।

जम्मू कश्मीर में रिपब्लिक-मैट्रिज एग्जिट पोल में कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 28-30 सीटें मिलती दिख रही हैं. जबकि बीजेपी के खाते में 28-30 सीटें मिलती दिख रही हैं. पीडीपी को 05-07 सीटें जबकि अन्य के खाते में 8-16 सीटें मिलने का अनुमान है.

8 अक्टूबर को एकसाथ ही आएंगे दोनों राज्यों के नतीजे

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में मतदान हुआ। वहां 1 अक्टूबर को 90 सीटों पर आखिरी चरण की वोटिंग हुई। जम्मू कश्मीर में 10 सालों के बाद विधानसभा चुनावों हुए हैं। वहीं हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न हो चुका है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित होंगे। जम्मू-कश्मीर की सभी 90 सीटों पर तीन चरणों में चुनाव हुए थे और आज एक ही चरण में हरियाणा के विधानसभा चुनाव हुए।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस