विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Ratan Ji Tata: नहीं रहे मशहूर उद्योगपति रतन जी टाटा, पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों ने जताया शोक

भारत के दिग्गज और मशहूर अरबपति रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा ने बुधवार देर रात मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे निधन हो गया। जानकारी के अनुसार रतन टाटा का ब्लड प्रेशर डाउन हो गया था, लो बीपी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।  हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. शारुख अस्पी गोलवाला की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था हालांकि उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने टाटा के निधन की पुष्टि की और एक बयान में उन्हें अपना ‘मित्र, गुरु और मार्गदर्शक’ बताया।

टाटा समूह के मानद चेयरमैन की रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर है। रतन टाटा का दुनिया से जाना भारत के लिए बड़ी क्षति है। राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है। राजनीति, सिनेमा, खेल जगत, उद्योग हर क्षेत्र के दिग्गजों की प्रतिक्रिया आने लगी है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी राज्य में एक दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान किया है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस