विज्ञापन के लिए संपर्क करें

रतन टाटा के बाद सौतेले भाई नोएल संभालेंगे टाटा ट्रस्ट, जानिए नोएल टाटा के बारे में

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट की कमान सौंप दी गई है। वे रतन टाटा सौतेले भाई हैं। 9 अक्टूबर को रतन के निधन के बाद नोएल इकलौते दावेदार थे। हालांकि उनके भाई जिम्मी का नाम भी चर्चा में था, लेकिन वे पहले ही रिटायर हो चुके हैं। नोएल टाटा कई सालों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं, जिसमें टाटा ट्रस्ट भी शामिल है।

कौन हैं नवल टाटा?

नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वह नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे हैं। नोएल टाटा सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट (Sir Ratan Tata Trust) के ट्रस्टी भी हैं। बता दें कि टाटा संस में इन दोनों ट्रस्ट की 66 फीसदी हिस्सेदारी है जो Tata Sons, Tata Group की होल्डिंग कंपनी है। टाटा ट्रस्ट की बात करें तो यह भारत का सबसे बड़ा पब्लिक चैरिटेबल फाउंडेशन है। नोएल टाटा ने Sussex University (UK) से डिग्री ली है। और ISEAD में इंटरनेशनल एग्जिक्युटिव प्रोग्राम (IEP) पूरा किया।

नोएल टाटा ही क्यों बने ‘टाटा ट्रस्ट’ के चेयरमैन

  • रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा अपने पारिवारिक संबंधों और ग्रुप की कई कंपनियों में भागीदारी के कारण टाटा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काफी मजबूत हैं. वो अब दुनियाभर में टाटा ग्रुप के फैले अरबों के कारोबार को संभालेंगे। टाटा ग्रुप के साथ करीब से जुड़े पारसी समुदाय में ज्यादातर का कहना यह था कि चेयरमैन उसे बनाया जाए, जिसके नाम में टाटा जुड़ा हो। इसलिए नोएल को एकमत से चुन लिया गया।
  • नोएल टाटा ने टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड में मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर साल 2010 और 2021 के बीच कंपनी के रेवेन्यू को 4 हजार करोड़ से 25 हजार करोड़ से ज़्यादा तक बढ़ाने का काम किया है। यही नहीं उन्होंने ट्रेंट लिमिटेड कंपनी के सिंगल रिटेल को अपनी लीडरशिप में 700 से ज्यादा स्टोर्स में बदला है।
  • Zudio को 2015 में नोएल टाटा ने ही आकार द‍िया जो आज अफोर्डेबल क्‍लॉद‍िंग में कमाल कर रहा है. वहीं Westside अपर म‍िडिल क्‍लास का क्‍लोद‍िंग ब्रांड है। Tata International और Tata Steel केचेयरमेन नोएल टाटा ने ही इस फैशन की दुनिया को बढ़ाया है। इतना ही नहीं, Trent, Tanishq, Titan, Titan Eye, Fastrack जैसे ब्रांड भी नोएल टाटा के दिमाग की ही उपज माने जाते हैं।

नोएल टाटा का सफर

नोएल ने यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से पढ़ाई की है। नोएल ने टाटा इंटरनेशनल से अपने करियर की शुरुआत की। 1999 में वे ग्रुप की रिटेल शाखा ट्रेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर बनाए गए। इसे उनकी मां सिमोन ने शुरू किया था। नोएल टाटा ने आलू म‍िस्‍त्री से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं. उनके बच्‍चों के नाम माया टाटा, नेविल टाटा और Leah Tata टाटा हैं. ये तीनों भी टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं. नोएल की बेटी और 34 साल की माया ने टाटा ऑपर्च्युनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में प्रमुख पदों पर काम किया है. उन्‍होंने टाटा न्यू ऐप को लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

40 साल से टाटा ग्रुप से जुड़े हैं नोएल

2010-11 में नोएल को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनाया गया। इसके बाद उनके ग्रुप के चेयरमैन बनाए जाने पर चर्चा शुरू हो गई। इस बीच सायरस मिस्त्री ने खुद टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाए जाने की बात कही। इसके बाद सायरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया और रतन टाटा ने ग्रुप की कमान संभाली। 2018 में उन्हें टाइटन का वाइस चेयरमैन बनाया गया और 2017 में उन्हें ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल किया गया। नोएल टाटा फिलहाल Trent, Voltas, Tata Investment Corporation और Tata International के चेयरमैन पद पर हैं। इसके अलावा वह टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चेयरमैन भी हैं।

 

Mayank Dwivedi
Author: Mayank Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *