यूपी के बहराइच में हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा के परिवार से सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की है। इस मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में सामने आई हैं। मुलाकात करने वालों में मृतक रामगोपाल मिश्रा के माता-पिता और उनकी पत्नी शामिल थी। साथ ही महसी विधानसभा के विधायक सर्वेश्वर सिंह भी मौजूद थे। CM योगी से बात करते हुए रामगोपाल के माता-पिता के कई बार आंसू छलक पड़े। बुजुर्ग पिता कई बार अपने गमछे से आंसू पोंछता रहा। मुलाकात के दौरान सीएम ने पीड़ित परिवार का दर्द सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले में दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
हमारा पूरा परिवार बर्बाद हो गया-पिता
सीएम योगी से मुलाकात पर मृतक के पिता कैलाश नाथ ने कहा कि उनके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। उनका पूरा परिवार उजड़ गया है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। कैलाश नाथ ने कहा कि हम अपना दर्द कहां बताएं कि हमारे बेटे को गोली से मारा गया है। जिन लोगों ने उसे मारा है उन्हें भी सजा दी जाए। उन्होंने हमारे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। उन्हें भी सजा मिली चाहिए।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान भड़की थी सांप्रदायिक हिंसा
बहराइच में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पथराव और गोलीबारी में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। सोमवार को परिवार और अन्य लोगों की ओर से न्याय की गुहार के बीच बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सीएम योगी ने इस मामले में को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित परिवार को मिलने के लिए बुलाया था। ॉबहराइच जिले में अभी हालात नियंत्रण में हैं। वहीं एहतियात के तौर पर पूरे जिले में 16 अक्टूबर तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके अलावा यूपी एसटीएफ ने भी जिले में डेरा डाले हुए हैं। CM योगी जिले के हालात को लेकर गंभीर हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 0
Views Today :