हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को नायब सिंह सैनी को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक में अनिल विज को नायब सैनी के नाम का प्रस्तावक बनाया गया और वहीं कृष्ण बेदी को सह-प्रस्तावक बनाया गया था। इसके बाद बैठक में शामिल सभी विधायक सर्वसम्मति से नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुन गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे।
राजभवन जाकर पेश किया सरकार बनाने का दावा
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सैनी ने अमित शाह के साथ राजभवन जाकर गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान 3 निर्दलीय विधायकों ने भी BJP को समर्थन का पत्र सौंपा। कल गुरुवार को 11 बजे पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें PM नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता मौजूद रहेंगे। इस साल मार्च में मनोहर लाल की जगह नायब सिंह सैनी को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया था। वह 17 अक्टूबर को दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 48 सीटें जीती थीं।
अमित शाह ने किया नायब सिंह सैनी के नाम क एलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक की सभी तैयारियां पहले से ही पूरी की चुकी थी। बैठक सुबह 10 बजे के आसपास शुरू हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों ने विधायक दल के नेता के रूप में नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगाई। इस घोषणा के बाद, सीएम सैनी ने खड़े होकर हाथ जोड़कर सभी विधायकों का धन्यवाद किया। सीएम सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों के कई नेता मौजूद रहेंगे।
संघ और जमीन से जुड़े नेता है नायब सिंह सैनी
