हरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार CM पद की शपथ ले ली है। सैनी राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने। जिस समय उन्होंने सीएम पद की शपथ ली, पीएम मोदी भी मंच पर मौजूद रहे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा, 18 प्रदेशों के सीएम और डिप्टी सीएम भी पहुंचे साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, नितिन गडकरी सहित कई नेता मौके पर मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ। इस कार्यक्रम को काफी भव्य रखा गया था।

सीएम सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी ली शपथ
सीएम नायब सिंह सैनी सहित कुल 14 मंत्रियों ने शपथ ली है। अनिल विज ने सबसे पहली शपथ ली। वहीं महिला कोटे से को विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जिन 13 मंत्रियों ने शपथ ली उनमें सबसे ज्यादा 5 चेहरे ओबीसी वर्ग से हैं। जाट, ब्राह्मण और SC वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से एक-एक मंत्री बनाया गया है।

सैनी के नए मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल और कृष्ण बेदी पहले मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा रणबीर गंगवा पिछली BJP सरकार में डिप्टी स्पीकर थे। वहीं नए चेहरों में अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती राव, श्रुति चौधरी और गौरव गौतम पहली बार मंत्री बने हैं।

हरियाणा में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई
हरियाण चुनाव के नतीजे की बात करें तो इस बार काफी अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिले। बीजेपी को 48 सीटें मिली तो वहीं कांग्रेस को सिर्फ 37 सीटों से संतोष करना पड़ा। ऐसा माना जा रहा था कि कांग्रेस सरकार बना सकती है, एग्जिट पोल भी इस ओर इशारा कर रहे थे, लेकिन नायब का चेहरा और बीजेपी के समीकरणों ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया और महज छह महीने में ही उन्होंने ऐसा कमाल किया कि उनके नेतृत्व में लगातार तीसरी बार राज्य में भाजपा की सरकार बनी।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1