यूपी के बहराइच में दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा में राम गोपाल मिश्रा नाम के युवक की हत्या भी कर दी गई थी। अब इस घटना में शामिल आरोपी सरफराज का एनकाउंटर हुआ है। वहीं, एक और आरोपी तालिब को भी गोली लगने की खबर सामने आई है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया- अभी कैजुअल्टी की जानकारी नहीं है, लेकिन पुलिस ने पांच आरोपी पकड़े हैं। एनकाउंटर में दो को गोली लगी है। सरफराज मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद का दूसरे नंबर का बेटा है। एक दिन पहले उसकी गोली चलाते हुए तस्वीर भी सामने आई थी।
नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों आरोपी
बताया जाता है कि दोनों ही आरोपियों ने नेपाल के ओर भागने की कोशिश की थी। पुलिस ने दोनों से सरेंडर करने को कहा, लेकिन दोनों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से सरफराज और तालिब घयाल हो गए। घायल आरोपियों को इलाज के लिए नानपारा सीएचसी में भर्ती किया गया है। सीएचसी के बाहर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने इस मामले के एक अन्य आरोपी दानिश को भी गिरफ्तार किया था। केस में चौथे नंबर पर नामजद मोहम्मद दानिश उर्फ राजा उर्फ साहिर को बुधवार शाम चार बजे राजी चौराहा से गिरफ्तार किया गया था। वह भी नेपाल भागने की फिराक में था।
सरफराज के परिजनों ने जताया था एनकांउटर का शक
वहीं, बहराइच में जिस मकान मालिक अब्दुल हमीद पर राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने का आरोप है उसकी बेटी रुखसार ने वीडियो जारी कर बताया था कि कल 4 बजे मेरे पिता अब्दुल हमीद, मेरे दो भाई सरफराज, फहीम और उनके साथ एक अन्य युवक को यूपी एसटीएफ ने उठा लिया है। मेरे पति और मेरे देवर को पहले उठाया जा चुका है किसी भी थाने से उनकी कोई खबर नहीं मिल पा रही है। हमें डर है कि उनका एनकाउंटर कर हत्या की जा सकती है।
मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान भड़की थी हिंसा
रविवार को बहराइच में दुर्गा पूजा के मौके पर मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर गोली लगने से 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी। रामगोपाल की हत्या के बाद से तनाव इस कदर बढ़ा कि लोग आगजनी और तोड़फोड़ पर उतारू हो गए। दुकानों, गाड़ियों और घरों को आग के हवाले कर दिया गयाजिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने जिले में जमकर उत्पात मचाया।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 1
Views Today : 1