विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Indian Railways: अब 2 महीने पहले होगी रेलवे टिकट की एडवांस बुकिंग, जानिए और क्या-क्या बदला है

भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग सिस्टम में एक बड़ा बदलाव किया है। रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड को 120 दिनों से घटाकर 60 दिन करने का ऐलान किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से 120 दिन पहले शुरू होती थी, अब इसे घटाकर 60 दिन कर दिया गया है। हालांकि, 120 दिनों के ARP के तहत 31 अक्टूबर 2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी. नया नियम नवंबर से होने वाली बुकिंग पर लागू होगा। साथ ही, विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की डेडलाइन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं

रेल मंत्रालय के मुताबिक, एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।  रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग) संजय मनोचा ने बताया कि 1 नवंबर, 2024 से ट्रेनों में एडवांस रिजर्वेशन की मौजूदा लिमिट 120 दिनों से घटाकर 60 दिन (यात्रा की तारीख को छोड़कर) कर दी जाएगी और बुकिंग भी इस नए नियम के अनुसार ही की जाएगी। हालांकि, 120 दिनों के एआरपी (एडवांस रिजर्वेशन पीरियड) के तहत 31 अक्टूबर, 2024 तक की गई सभी बुकिंग बरकरार रहेंगी। लेकिन 60 दिनों के एआरपी से परे की गई बुकिंग को कैंसिल करने की अनुमति होगी। इसका मतलब ये भी हुआ आप 31 अक्टूबर, 2024 तक 4 महीने की एडवांस बुकिंग कर सकते हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के लिए है नियम

रेलवे का ये नियम 1 नवंबर 2024 से लागू होगा। अगर आप आईआरसीटीसी की एप या वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं या फिर आप रेलवे के टिकट काउंटर से टिकट लेते हैं, ये नया नियम (1 नवंबर 2024 से 60 दिन पहले ही ट्रेन टिकट बुक करवा सकते हैं) इन दोनों जगह पर लागू रहेगा यानी फिर चाहे आप काउंटर से टिकट ले रहे हैं या ऑनलाइन बुक कर रहे हैं। रेल मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि चार महीने पहले टिकट बुकिंग होने पर लोग बड़ी संख्या में टिकट कैंसिल करते थे, लेकिन अब 60 दिन पहले टिकट बुकिंग होगी तो टिकट कैंसिलेशन की संख्या कम होगी।

इन ट्रेनों पर असर नहीं

रेलवे ने ये भी बताया है कि ताज जैसी कुछ दिन के समय चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा. एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस आदि में अग्रिम आरक्षण के लिए समय सीमा कम है। इस नए आदेश से विदेशी यात्रियों के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही जिन गाड़ियों का एआरपी पहले ही कम है, उन पर भी इसका असर नहीं होगा।
Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस