विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Maharashtra: महाविकास अघाड़ी में हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सीटों को लेकर समझौता पूरा हो गया है। सीट शेयरिंग फॉर्मूले के मुताबिक 288 विधानसभा सीटों का तीनों पार्टियों ने बराबर संख्‍या में बंटवारा किया है। प्रत्‍येक पार्टी ने 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है बाकी बची हुई 18 सीटों को महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल अन्‍य सहयोगी पार्टियों को देने का फैसला किया गया है। महाविकास अघाड़ी में सीटों का फॉर्मूला तय होने के बाद शिवसेना UBT ने 65 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

85-85-85 सीटों पर तीनों पार्टियां लड़ेंगी चुनाव

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बताया, ‘हमने तय किया है कि कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (यूबीटी) 85-85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और शेष 18 सीटों पर हम समाजवादी पार्टी और अपने गठबंधन दलों के साथ बातचीत करेंगे और कल तक स्थिति साफ हो जाएगी। हम महाविकास अघाड़ी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं और हम सरकार बनाएंगे।’

शिवसेना (UBT) ने 65 कैंडिडेट की लिस्ट की जारी

शिवसेना (UBT) की लिस्ट में 3 महिलाओं को टिकट दिया गया है। पांच सीटें SC और 3 सीटें ST के लिए हैं। महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी (MVA) में शिवसेना (UBT) ने सबसे पहले लिस्ट जारी की है। अभी कांग्रेस और NCP (SP) की लिस्ट आनी बाकी है। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली से चुनाव लड़ेंगे। वरुण देसाई को बांद्रा ईस्ट से टिकट दिया गया है। ठाणे से राजन विचारे को टिकट मिला है जबकि कोपरी पाचपखाडी सीट से CM एकनाथ शिंदे के सामने केदार दिघे को उतारा गया है। केदार दिघे, शिंदे के गुरु आनंद दिघे के भतीजे हैं। महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी (MVA) में शिवसेना (UBT)के बाद कांग्रेस और NCP (SP) की लिस्ट आनी बाकी है।

लंबे समय से सीट बंटवारे को लेकर चल रहा था घमासान

महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। वहीं 23 नवंबर को चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद महाविकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान मची हुई थी। उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी 100 सीट से कम पर मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन कांग्रेस इतनी सीटें देने के लिए राजी नहीं थी। सीट बंटवारा फाइनल नहीं होने की वजह से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय भी तय नहीं हो पा रहा था।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस