त्योहारी सीजन के बीच में ही पूर्वी भारत में चक्रवाती तूफान दाना ने सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य भाग में बना उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ अब काफी खतरनाक हो गया है और इसके शुक्रवार सुबह तक ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल सागर द्वीप कर पहुंचने की उम्मीद है।फिलहाल दोनों ही राज्यों में तटीय इलाकों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। तूफान से बचाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. एनडीआरएफ की 288 टीमें ओडिशा में तैनात की गई हैं। इसके अलावा राज्य के 14 जिलों से 10 लाख लोगों को सुरक्षित शिविरों तक पहुंचाया गया है।
तूफान दाना की 120-125 KM की होगी रफ्तार
IMD ने कहा कि गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हुई, क्योंकि भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ राज्य के तट और पड़ोसी ओडिशा के करीब पहुंच गया है। चक्रवाती तूफान के शुक्रवार सुबह ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच 120-125 किलोमीटर प्रति घंटे (किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तूफान राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच सतह से टकरा सकता है। चक्रवात दाना के पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकराने के पूर्वानुमान के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक हाई अलर्ट पर है और उसने समुद्र में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अपने जहाजों और विमानों को तैनात कर दिया है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने लोगों से की सुरक्षित रहने की अपील
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दावा किया कि राज्य सरकार चक्रवाती तूफान से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने और नहीं घबराने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने चक्रवात प्रबंधन को संभालने के लिए विभिन्न जिलों में मंत्रियों और अनुभवी अधिकारियों को तैनात किया है।
बिहार, झारखंड तक दिखेगा चक्रवात का असर
तूफान की वजह से ओडिशा और बंगाल में तेज हवाएं चलेंगी और बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल और ओडिशा के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। तूफान को देखते हुए दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की कई टीमें अलर्ट पर हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर आज शाम से कल सुबह तक उड़ानें बंद कर दी गई हैं। वहीं 150 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। तूफान का असर बिहार और झारखंड तक दिखाई दे सकता है।आईएमडी ने आज और 25 अक्टूबर को उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूरब और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, कोलकाता, हावड़ा, केंद्रपाड़ा, कटक, नयागढ़, कंधमाल और गजपति और हुगली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 8
Views Today : 8