विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Maharashtra Elections: आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा को टिकट, शिंदे गुट ने जारी की 20 उम्मीदवारों की लिस्ट

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना(शिंदे गुट) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 20 उम्मीदवारों के नाम हैं जिनमें कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने मिलिंद देवड़ा को आदित्य ठाकरे के खिलाफ वर्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पार्टी ने कांग्रेस से शिवसेना में लौट संजय निरुपम को दिंडोशी सीट से टिकट दिया है। संजय निरुपम को सूची में नाम चौंकाने वाला है। पहले वह कांग्रेस की  टिकट पर सांसद रह चुके हैं। वह मुंबई में उत्तर भारतीय नेताओं में बड़ा चेहरा हैं।

मुंबई की सभी सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान

एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने दूसरी सूची में मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। इनमें अंधेरी पूर्व से मूरजी कांजी पटेल, कल्याण पश्चिम सीट से विश्वनाथ आत्माराम भोईर के साथ बोईसर से विलास सुकुर तारे का नाम शामिल है।  शिंदे गुट की दूसरी सूची के मुताबिक आमश्या पाडवी को अक्कलकुवा से उम्मीदवार घोषित किया गया है। बालापुर से बलिराम सिरस्कर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।


बूराव कदम कोहली कर को हदगांव से उम्मीदवार घोषित किया गया है। नांदेड़ साउथ से आनंद तिडके पाटिल को मौका दिया गया है। परभणी से आनंद भरोसे, पालघर से राजेंद्र गावित, बोइसर से विलास तारे, बोइसर से विलास तारे, भिवंडी ग्रामीण से शांताराम मोरे, भिवंडी पूर्व से संतोष शेट्टी के नाम की घोषणा की गई है। विश्वनाथ भोईर को कल्याण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वरिष्ठ नेता और मौजूदा विधायक बालाजी किनिकर को अंबरनाथ से उम्मीदवार बनाया गया है।

22 अक्टूबर को जारी हुई थी पहली लिस्ट

इससे पहले 22 अक्टूबर को शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया।  CM एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में तत्कालीन उद्धव सरकार से बगावत की थी। भाजपा के समर्थन से वे मुख्यमंत्री बने। ऐसे में शिंदे के नेतृत्व में यह पहला विधानसभा चुनाव है जो बीजेपी के साथ मिलकर महायुति गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। महायुति में तीन बड़ी पार्टियां हैं, इसमें बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और NCP अजित गुट शामिल हैं। अब तक बीजेपी ने दो लिस्ट जारी की है जिसमें कुल 121 कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। वहीं शिवसेना शिंदे गुट की दो लिस्ट में 65 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। वहीं अजित गुट की दो लिस्ट में 45 नामों का ऐलान हो चुका है।

Mayank Dwivedi
Author: Mayank Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *