दीपावली के त्योहार से पहले देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती हो सकती है। ऐसे संकेत मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिए हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने ऐलान किया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जल्द ही 5 रुपये तक की कमी हो जाएगी। यह कमी पेट्रोलियम कंपनियों के एक खास कदम के कारण होने जा रही है, जिसके चलते कहीं पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपये घटेंगे तो कहीं सीधे 5 रुपये तक की कमी आ जाएगी।
पेट्रोलियम मंत्री ने X पर पोस्ट कर दिए बड़े संकेत
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने धनतेरस के अवसर पर तेल बाजार कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंप डीलरों के लिए दी गई खास सौगात का स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- धनतेरस के शुभ अवसर पर तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंप डीलरों को दी गई बड़ी सौगात। सात साल से चली आ रही डिमांड हुई पूरी! उपभोक्ताओं को मिलेंगी बेहतर सेवाएं, लेकिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
धनतेरस के शुभ अवसर पर तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंप डीलरों को दी गई बड़ी सौगात का हार्दिक स्वागत!
7 वर्षों से चली आ रही डिमांड हुई पूरी!
उपभोकताओं को मिलेंगी बेहतर सेवाएं पर पेट्रोल और डीज़ल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं।
तेल कंपनियों द्वारा दूरदराज़ स्थानों (तेल विपणन… https://t.co/SbKtxzYZGR pic.twitter.com/oZDl7ulljF
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) October 29, 2024
5 से 7 रुपए तक ऐसे सस्ता हो सकता है पेट्रोल
हरदीप पुरी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि तेल कंपनियों ने 7 साल बाद पेट्रोल पंप डीलरों के कमीशन में बढ़ोत्तरी कर दी है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बजाय 5 रुपये तक (अनुमानित) घटने जा रहे हैं। हरदीप सिंह पुरी ने अपने एक्स हैंडल पर उदाहरण के साथ जानकारी देते हुए कहा कि, ओडिशा के मलकानगिरी के कुनानपल्ली और कालीमेला में पेट्रोल की कीमत 4.69 रुपए और 4.55 रुपए कम हो जाएगी और डीजल की कीमत क्रमशः 4.45 रुपए और 4.32 रुपए कम हो जाएगी. इसी तरह, छत्तीसगढ़ के सुकमा में पेट्रोल की कीमत में 2.09 रुपए और डीजल की कीमत में 2.02 रुपए की कमी आएगी. डीलर कमीशन में वृद्धि से लगभग 7 करोड़ नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, जो फ्यूल की कीमतों में वृद्धि किए बिना हर रोज देश में हमारे फ्यूल रिटेल दुकानों पर आते हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 4
Views Today : 4