विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Diwali 2024: दिवाली के दिन धन लाभ के लिए करें ये उपाय, खुशियों से भर जाएगा जीवन

धन, दौलत, वैभव और समृद्धि की चाहत और जरूरत किसे नहीं होती। यहां तक की पूजन और धार्मिक गतविधियों के लिए भी यह आवश्यक है। लेकिन हर व्यक्ति को धन समृद्धि समान रूप से नहीं मिलता। कई लोगों को धन संपत्ति जुटाने में बहुत मश्किल होती है, उनके प्रयास भी बेकार हो जाते हैं। दीपों का पर्व दीपावली पर माता लक्ष्मी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों की पूजा से प्रसन्न होकर उन्हें सुख समृ्द्धि का वरदान देती हैं, लेकिन इस दिन मां लक्ष्मी का पूजा करने के साथ किए गए कुछ उपायों से व्यक्ति को धन लाभ होता है। इसके अलावा सालभर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इस साल दिवाली शुक्रवार 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन आप इन खास उपायों को अपनाकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं दिवाली के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय, जिनको अपनाने से आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन जरूर होगा और घर में सुख-समृद्धि आती है।

लक्ष्मी-गणेश यंत्र स्थापना

श्री गणेश, रिद्धि-सिद्धि के देवता हैं और श्री लक्ष्मी सम्पत्ति और समृद्धि की देवी हैं। इसलिए लक्ष्मी यंत्र और गणेश यंत्र सुख समृद्धि से जुड़े अत्यन्त शक्तिशाली यंत्र हैं। ज्योतिष में संयुक्त लक्ष्मी-गणेश यंत्र को महा यंत्र कहा जाता है, जिसे अत्यधिक प्रभावशाली माना जाता है।

माता लक्ष्मी को खुश करने के उपाय

धन और समृद्धि पाने के लिए दिवाली पूजन में 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टा, थोड़ी पीली सरसों मां लक्ष्मी को अर्पित करें। पूजा सम्पन्न हो जाने के बाद अगले दिन इन 3 चीजों को एक लाल चौकौर कपड़े में बांध कर तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि इस उपाय से पूरी रूपये-पैसे की दिक्कत नहीं होती है, जेब और पर्स नोट से भरा रहता है।

दिवाली पूजा के बाद बजाएं शंख और डमरू

मान्यता है कि दिवाली पूजन के बाद शंख या डमरू बजाने से निर्धनता का नाश और समृद्धि का आगमन होता है। बता दें कि शंख अधिकांश हिंदू परिवारों में पूजन स्थान पर रहता है। लेकिन डमरू लाकर दिवाली पूजन के बाद इसे बजाया जाय तो इससे लाभ होता है।

सुख-समृद्धि के उपाय

घर मे सुख समृद्धि लाने के लिए दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा में 5,9, या 11 गोमती चक्र चढ़ाएं और पूजा करें। इसके बाद इन्हें अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दे।  यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को और भी मजबूत करना चाहते हैं, तो दिवाली वाले दिन जब अमावस्या की तिथि की शुरू हो जाए तो उसके बाद गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य और श्रद्धा के अनुसार दान करें।

गन्ने का उपाय

नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली के दिन प्रात:काल अगर हाथी मिल जाए तो उसे गन्ना या मीठा खिलाएं। ऐसा करने से जटिल मुसीबतों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही अनहोनी से भी रक्षा मिलती है।

घड़ा, हल्दी और चावल का उपाय

धन लाभ के लिए दिवाली के दिन पानी का नया घड़ा लाएं और उसमें पानी भरकर रसोई में रख दें। ऐसा करने से घर में बरकत और खुशहाली आती है। साथ ही यदि कड़ी मेहनत के बाद भी आपको लाभ नहीं मिलता, तो धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीसकर उसके घोल से घर के मुख्य दरवाजे पर ऊँ बनाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन बना रहता है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस