विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Tirupati Mandir: “तिरुमाला में काम करने वाला हर व्यक्ति हिंदू होना चाहिए”, टीटीडी बोर्ड चीफ का बड़ा ऐलान

बीते दिनों लड्डुओं में मिलावट को लेकर तिरुपति मंदिर ट्रस्‍ट का मामला काफी गरमाया था। लड्डुओं में जानवरों की चर्बी मिलाए जाने को लेकर विवाद काफी सुर्खियों में रहा। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। अब तिरुपति बाला जी मंदिर में नए बदलाव की बात कही जा रही है। दरअसल तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बीआर नायडू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोग हिंदू होने चाहिए। बीआर नायडू ने आगे कहा, “तिरुमाला में काम करने वाला हर व्यक्ति हिंदू होना चाहिए। यही मेरी पहली कोशिश होगी। इसमें कई मुद्दे हैं। हमें इस पर गौर करना होगा।”

तिरुपति मंदिर में काम करने वाले केवल हिंदू होंगे- बी आर नायडू

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड के नए अध्यक्ष बी आर नायडू ने पत्रकारों से बात करते हुए  गुरुवार को कहा कि तिरुपति मंदिर में काम करने वाले सभी लोग हिंदू होने चाहिए. उन्होंने कहा कि वे आंध्र प्रदेश सरकार से बात करेंगे कि अन्य धर्मों के कर्मचारियों के साथ कैसे निपटा जाए. सरकार से पूछा जाएगा कि क्या उन्हें अन्य सरकारी विभागों में भेजा जा सकता है या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) दी जा सकती है. बी आर नायडू ने कहा कि टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होना मेरे लिए एक सम्मान की बात है। इसके साथ ही टीटीडी के नए अध्यक्ष बीआर नायडू ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के कार्यकाल के दौरान कई अनियमितताएं हुईं, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुंई। उन्होंने मंदिर की पवित्रता को सुरक्षित रखने की बात कही।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के नए बोर्ड का हुआ गठन

टीडीपी के नेतृत्व वाली आंध्र प्रदेश सरकार ने बुधवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के लिए 24 सदस्यों के साथ एक नया बोर्ड गठित किया, बीआर नायडू को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड की सह-संस्थापक और एमडी सुचित्रा एला को सदस्यों में शामिल किया गया है। बीआर नायडू मीडिया से जुड़ी एक अहम शख्सियत हैं जो एक हिंदू भक्ति चैनल सहित तेलुगू टीवी चैनल भी चलाते हैं. प्रसाद विवाद के सामने आने के कुछ दिन बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने 2 दिन पहले बुधवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के लिए 24 सदस्यों के साथ एक नए बोर्ड की स्थापना की. यह बोर्ड तिरुमाला तिरुपति में विश्व प्रसिद्ध बालाजी मंदिर का प्रशासन करता है।

 

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस