दिल्ली में छठ पूजा के अवसर पर 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट कर जानाकरी दी कि मुझे यह बताते हुए खुशी है कि दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि लाक नवंबर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, ताकि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें। इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर सात नवंबर को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया था, जिसके बाद सीएम आतिशी ने छुट्टी का एलान किया है।
मुझे यह बताते हुए ख़ुशी है कि दिल्ली सरकार ने फ़ैसला लिया है कि 7 नवम्बर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, कि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें pic.twitter.com/YvQCU5FDbb
— Atishi (@AtishiAAP) November 1, 2024
दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सीएम आतिशी को चिट्ठी लिखकर कहा था, ‘कुछ ही दिनों में हम छठ मना रहे होंगे। आस्था का यह महापर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें तीसरा दिन- जब अस्ताचल सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया जाता है, सबसे महत्वपूर्ण है।’ एलजी ने कहा कि इस साल 7 नवंबर को पड़ने वाला दिन पहले ही रेस्ट्रिक्टेड अवकाश के रूप में घोषित है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरा आग्रह है कि सरकार 7 नवंबर 2024 (गुरुवार) को पूर्णकालिक अवकाश के रूप में घोषित करे और इससे संबंधित फाइल जल्द से जल्द भेजी जाए।’

बता दें कि गुरुवार को पूरे देश में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया गया है। वहीं, अब अगले त्योहार यानी छठ महा पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली-एनसीआर में बिहार और पूर्वांचल समाज के लोग बहुत बड़ी तादाद में रहते हैं, इसलिए यहां छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। कुछ लोग यमुना किनारे जाकर तो बहुत से लोग घर के आसपास छोटे-छोटे तलाब बनाकर पूजा करते हैं। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है. छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7