विज्ञापन के लिए संपर्क करें

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ vs जुड़ेंगे तो जीतेंगे: CM योगी के बयान से बौखलाए अखिलेश ने कह दी ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के बीच पोस्टर के स्लोगन की सियासत शुरू हो गई है। सूबे की सत्तारुढ़ पार्टी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच पोस्टर वार जारी है। भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे बंटेंगे तो कटेंगे के जवाब में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर नया पोस्टर जारी किया है। इसमें उन्होंने ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे’ का नारा दिया है। उपचुनाव में बीजेपी हिंदुत्व के मुद्दे पर फ्रंट फुट पर खेल रही हैं। वहीं पीडीए के फॉर्मूले पर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मुख्यमंत्री के इस चाल की काट तलाश रहे हैं। यही वजह है कि अखिलेश यादव की पार्टी की तरफ से पोस्टर वॉर शुरू किया गया है।

अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना

पोस्टर वार के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे को नकारात्मक नारा बताया है। अखिलेश ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट कर लिखा है कि यह नारा उनकी निराशा व नाकामी का प्रतीक है। इस नारे ने साबित कर दिया है कि उनके जो गिनती के 10 फीसदी मतदाता बचे हैं, अब वो भी खिसकने के कगार पर हैं, इसलिए ये उनको डराकर एक करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि ‘नकारात्मक-नारे’ का असर भी होता है, दरअसल इस ‘निराश-नारे’ के आने के बाद, उनके बचे-खुचे समर्थक ये सोचकर और भी निराश हैं कि जिन्हें हम ताक़तवर समझ रहे थे, वो तो सत्ता में रहकर भी कमज़ोरी की ही बातें कर रहे हैं। जिस ‘आदर्श राज्य’ की कल्पना हमारे देश में की जाती है, उसके आधार में ‘अभय’ होता है; ‘भय’ नहीं। ये सच है कि ‘भयभीत’ ही ‘भय’ बेचता है, क्योंकि जिसके पास जो होगा, वो वही तो बेचेगा।

CM योगी ने दिया था ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का नारा

बीते दिनों मुंबई के कई इलाकों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर और ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ संदेश वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर में ‘बंटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो नेक रहेंगे’, सुरक्षित रहेंगे के संदेश लिखे हैं।दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में एक कार्यक्रम में कहा था कि आप देख रहे हैं बांग्लादेश में क्या हो रहा है? वे गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। ‘बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा पर पहुंचेंगे। इसके बाद यह नारा काफी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। सबसे पहले अखिलेश यादव के जन्मदिन से पोस्टर वार की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से भाजपा और सपा के बीच पोस्टर वार जारी है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस