विज्ञापन के लिए संपर्क करें

विदेशों में भी ‘टाइगर 3’ का जलवा जारी

सलमान खान और कैटरीना कैफ की ‘टाइगर 3’ दीवाली के मौके पर 2023 में रिलीज हुई और सिनेमाघरों में खुब धूम मचाई. देश-विदेशों में सफलता के साथ खुब कमाई भी की थी. टाइगर 3 को भारत में रिलीज हुए 6 महीने का समय बीत चुका है लेकिन कमाई करने का सिलसिला अभी भी जारी है. रिलीज के 6 महीने बाद भी टाइगर 3 ने जापान में तहलका मचा रखा है. सलमान खान और कैटरीना कैफ की ‘टाइगर 3’ जापान में एक सप्ताह पहले ही रिलीज हुई और सफलता के नए आयाम छूते हुए छप्परफाड़ कमाई कर दिखाई है.

पिंकविला में छपी रिपोर्ट की अगर माने तो सलमान खान और कैटरीना कैफ की ‘टाइगर 3’ ने एक हफ्ते में 15 मिलियन JPY यानी भारतीय करेंसी के 80 लाख की कमाई कर नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है. यश राज निर्देशन में बनी ‘टाइगर 3’ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है, टाइगर 3 सार्वधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म साबित हुई है. इससे पहले 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ ने 1050 करोड़ की कमाई की थी जो कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा थी वहीं, 450 करोड़ की कमाई कर सलमान खान की ‘टाइगर 3’ दूसरे नंबर पर आ पहुंची है. पहले भी सलमान खान स्टारर ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धुआधार कमाई कर चुकी हैं

newsviewss
Author: newsviewss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस