झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र में बीजेपी ने 25 वादे किए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी झारखंड में कुशासन-भ्रष्टाचार का अंत करेगी और माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा करेगी। रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में यूसीसी जरूर लागू होगा। घोषणा पत्र जारी करने के समय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम हिमंता विस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।
गृह मंत्री श्री @AmitShah द्वारा रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र का विमोचन। https://t.co/i9XSyWboTk
— BJP (@BJP4India) November 3, 2024
भाजपा का एक-एक वादा पत्थर की लकीर है- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रांची के एक होटल में पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि इसमें लिखी गई एक-एक बात, भाजपा का एक-एक वादा पत्थर की लकीर है। हम इसे जरूर पूरा करेंगे। अमित शाह ने कहा कि हम ऐसा झारखंड बनाएंगे कि किसी को नौकरी करने के लिए अपने प्रदेश से बाहर नहीं जाना होगा। उन्होंने घुसपैठियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब चैन की नींद लेना बंद कर दो, जमीन हड़पना बंद कर दो। झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी और हम कानून बनाकर झारखंड के भोले-भाले आदिवासियों को उनकी जमीन वापस कराएंगे। ऐसा कानून बनाएंगे कि उसे पिछली तारीख से लागू किया जाए।
झारखंड में जरूर लागू होगा यूसीसी-अमित शाह
यूसीसी का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा, “आदिवासी का कोई अधिकार नहीं छीना जायेगा। उत्तराखंड में एक मॉडल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के सामने रखा है। उसमें हमने आदिवासियों को उनके रिति-रिवाजों को, संस्कारों को और उनके कानूनों को पूरी तरह यूसीसी से बाहर रखा है। बीजेपी देश भर में जहां यूसीसी लाएगी, वहां आदिवासी को बाहर रखकर उसको लागू करेगी।”
झारखंड की महिलाओं को प्रति महीना 2100 रुपया देने का वादा
गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प जारी करते हुए कहा कि हमने झारखंड की महिलाओं को प्रति महीना 2100 रुपया देने का वादा किया है। साथ ही दिपावली और रक्षाबंधन पर एक-एक गैस सिलेंडर फ्री देने की घोषणा की है। अमित शाह ने रोजगार पर खासा बल दिया है। उन्होंने वादा किया है कि वो सरकार बनने के बाद 5 साल के अंदर युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार का सृजन करेंगे।
संकल्प पत्र में तीन लाख नौकरी देने का वादा
इसके अलावा तीन लाख नौकरी भी निष्पक्ष रुप से भाजपा सरकार बनने के बाद देगी। झारखंड में सभी स्नातक और स्नातकोत्तर करने वाले युवा को प्रतिमाह 2,000 रुपये देने का भी वादा भाजपा की ओर से किया गया है। आदिवासी वोट साधने के लिए अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ऐलान किया है कि सरकार बनने के बाद जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा का स्मराक बनवाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासी सम्मान और अस्मिता को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल का विकास करेंगे एवं अनुदान व सहायता देंगे।
झारखंड को इको टूरिज्म राजधानी’ बनाएंगे-अमित शाह
अमित शाह ने आगे ये भी बताया कि हम झारखंड को भारत के शीर्ष पांच पर्यटन अनुकूल राज्य बनाने के लिए प्रमुख देवी मंदिरों को जोड़ते हुए भगवती सर्किट स्थापित करेंगे। बाबा वैद्यनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ तीर्थक्षेत्र विकास योजना शुरू करेंगे जिसके अंतर्गत तीर्थयात्रा सुविधाओं में सुधार, श्रावणी मेला को बढ़ावा और साहिबगंज में गंगा नदी के किनारे को सांस्कृतिक केंद्र में बदलना शामिल होगा.। महत्वपूर्ण आदिवासी नायकों के स्मारक स्थलों को जोड़ते हुए आदिवासी सर्किट बनाएंगे। झारखंड को इको टूरिज्म राजधानी’ बनाएंगे, होमस्टे का विस्तार करेंगे, सांस्कृतिक प्रचार करेंगे, और बेतला राष्ट्रीय उद्यान को शीर्ष इकोटूरिज्म गंतव्य में बदलेंगे।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 7
Views Today : 7