विज्ञापन के लिए संपर्क करें

कनाडा को पीएम मोदी की दो टूक, ट्वीट कर दी नसीहत…

PM Modi condemned the Khalistani attack: देश के किसी भी कोने में जब बात भारतीयों की आती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ खड़े नजर आते हैं. चाहे वो दूसरे देशों में युद्ध में फंसे भारतीय हों या दूसरे देशों में हिंदू मंदिरों पर हमले की बात ही क्यों न हो. हाल ही में पीएम मोदी ने कनाडा के ब्रैंपटन में हिंदू मंदिर पर खालिस्तानी हमले की कड़ी निंदा की है. पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस हमले की कड़ी निंदा की है और कनाडा सरकार से इस मामले पर सकारात्मक कदम उठाने को भी कहा है.

पीएम मोदी ट्वीट कर लिखा:

आपको बता दें, दुनियाभर में भारतीयों के लिए हमेशा खड़े रहने वाले पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से इस हमले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने को कहा है. पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि, “मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं. हिंसा के ऐसे कामों से भारत का संकल्प कभी कमजोर नहीं होगा. हम उम्मीद करते हैं कि कनाडाई सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी और कानून का शासन कायम रखेगी.”

https://x.com/narendramodi/status/1853442198575952031

ये है मामला :

कनाडा में हिंदू मंदिरों और हिंदू समुदाय के लोगों को लंबे समय से निशाना बनाया जाता रहा है. पिछले कुछ समय की बात करें तो ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य स्थानों पर हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं. हाल ही में रविवार को कनाडा के ब्रैंपटन में एक हिंदू सभा मंदिर में कुछ लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया. ये हमलावर खालिस्तानी झंडे लिए हुए थे. हमलावरों ने मंदिर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की और उन्हें लाठियों से भी पीटा.

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस