विज्ञापन के लिए संपर्क करें

मलाइका अरोड़ा जैसी चाहिए फिट बॉडी? तो जानें एक्ट्रेस का सीक्रेट डाइट प्लान…

Malaika Arora diet plan: 51 साल की मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस रूटीन को पूरी तरह से फॉलो करती हैं और आज भी अपनी बॉडी को फिट रखती हैं. छैया छैया गर्ल के नाम से मशहूर मलाइका अपनी कमाल की फिटनेस से लाखों दिलों की धड़कन बनी हुई हैं. योगा हो या जिम में वर्कआउट, वो अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल को कभी स्किप नहीं करती हैं. ऐसे में उनके फैंस उनकी फिटनेस का राज जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं. आज हम आपको मलाइका के डाइट प्लान के बारे में बताएंगे जिसे एक्ट्रेस फॉलो करती हैं.

मलाइका अरोड़ा का डाइट प्लान

51 साल की उम्र में मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस से बॉलीवुड की यंग एक्टर्स को कड़ी टक्कर देती हैं. मलाइका अपनी डाइट का काफी ख्याल रखती हैं और रोजाना योगा, वर्कआउट, स्ट्रेचिंग भी करती हैं. इन सबके अलावा अगर मलाइका अरोड़ा के डाइट प्लान की बात करें तो वो अपने दिन की शुरुआत पानी या डिटॉक्स ड्रिंक से करती हैं. एक्ट्रेस आमतौर पर 1 कप गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर या फिर जीरा पानी या सिर्फ एक गिलास पानी पीती हैं. इससे वो पूरे दिन हाइड्रेट रहती हैं. एक्ट्रेस बाहर का जंक फूड खाने से भी परहेज करती हैं. इसकी जगह वह सुबह नारियल पानी, थोड़ा सा घी, जीरा पानी और एक गिलास नींबू जूस लेती हैं.

मलाइका अरोड़ा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो लंच में कार्ब्स और गुड फैट जैसे चिकन और चावल, साबुत अनाज या सब्जियां खाती हैं. इसके अलावा उन्हें चिकन के साथ चावल, कुछ सब्जियां या साबुत अनाज खाना पसंद है. एक्ट्रेस शाम को 7 से 7:30 के बीच पूरा खाना ले लेती हैं, जिसके बाद वो 18 घंटे तक कुछ नहीं खाती हैं. डिनर में मलाइका सब्जियां, अंडे या कुछ बीन्स या दाल जैसा थोड़ा खाना खाती हैं. शाम को 7 बजे के बाद उन्हें कुछ भी खाना पसंद नहीं है. इसके साथ ही भूख लगने पर मलाइका अरोड़ा अखरोट या मूंगफली खाती हैं.

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस