विज्ञापन के लिए संपर्क करें

IPL Mega Auction 2025: कब, कहां और कितने बजे से शुरू होगा मेगा ऑक्शन? जानिए पूरी Details

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए वेन्यू की घोषणा कर दी है। इस बार का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह नामक शहर में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय इस मेगा आयोजन को पहले रियाद में आयोजित किया जाना था, लेकिन अब अंतिम समय में आयोजन स्थल को बदल दिया गया है। बीसीसीआई ने मंगलवार 5 नवंबर को मेगा ऑक्शन से जुड़ी हर अहम डिटेल का ऐलान किया। इस ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 4 नवंबर थी, जिसके पूरा होने के बाद अगले ही दिन बोर्ड ने ये ऐलान किया है।

IPL मेगा ऑक्शन के लिए 409 विदेशी प्लेयर्स ने कराया रजिस्टर

मेगा ऑक्शन 2025 के दौरान कुल 2 दिन यानी कि 24 और 25 नवंबर को खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाईं जाएगी। IPL मेगा ऑक्शन के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है जिसमें 1165 भारतीय और 409 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। रिटेंशन में सभी टीमों को मिलकर 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया था जिस कारण अभी भी 204 खिलाड़ियों की जगह खाली रह गई है। इससे पहले 31 अक्टूबर को सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन किए जाने वाले प्लेयर्स के नामों का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद कई बड़े नाम इस बार नीलामी का हिस्सा होंगे। इसमें सभी टीमों को मिलाकर कुल 204 प्लेयर्स की जगह खाली है।

आईपीएल की प्रेस रिलीज के मुताबिक, कुल 48 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे, जबकि कुल 965 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी इसका हिस्सा होंगे। इनमें से भी 152 अनकैप्ड खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आईपीएल में पहले भी खेल चुके हैं। वहीं कुल 272 कैप्ड इंटरनेशनल क्रिकेटर्स इसका हिस्सा होंगे, जबकि 104 अनकैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी उतरेंगे। इनमें से 3 अनकैप्ड खिलाड़ी पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं।

किन देशों से होंगे सबसे ज्यादा खिलाड़ी?

इंडियन प्रीमियर लीग की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार साउथ अफ्रीका से इस बार सबसे ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों ने ऑक्शन में शामिल होने के लिए अपना नाम दिया है,भारत के बाद साउथ अफ्रीका के सबसे ज्यादा 91 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए नाम दिया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया जहां के 76 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। वहीं इंग्लैंड के 52 खिलाड़ियों ने नाम दिया है। न्यूजीलैंड के 39 और अफगानिस्तान के 29 खिलाड़ी ऑक्शन का का हिस्सा होंगे। श्रीलंका के भी 29 खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन में होगा।एसोसिएट्स देशों को लेकर बात की जाए तो उसमें कनाडा से 4, नीदरलैंड्स से 12, स्कॉटलैंड से 2, यूएसए से 10 इसके अलावा यूएई और इटली से भी एक-एक प्लेयर ने मेगा ऑक्शन में शामिल होने के लिए रजिस्टर कराया है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस