कैसरगंज से बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व चीफ बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में आरोप तय , कैसरगंज में बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया में बड़ा बयान दिया. इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों को खारिज करते हुए कहा – मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं, अगर आरोप साबित हुए, तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा, अब कोर्ट को सबूत देने का वक्त आ गया है, अभी चुनाव चल रहा है, मेरा बेटा चुनाव लड़ रहा है.चुनाव जीतने दीजिए, फिर आगे की रणनीति पर काम करूंगा. आपको बता दें शुक्रवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 5 महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोप में बृजभूषण पर आरोप तय किए गएं है, कोर्ट का कहना है कि पुलिस की चार्जशीट में आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत है












Users Today : 7
Views Today : 7