Manipur:मणिपुर में सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई में कम से कम 11 हथियारबंद उग्रवादियों को मार गिराया, जो जिरीबाम जिले के बोरोबेकरा में एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए थे। ये भीषण मुठभेड़ असम सीमा के पास स्थित बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन के पास हुई जब दोपहर करीब 2:30 बजे उग्रवादियों ने हमला किया। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को कड़ा जवाब दिया। जिसमें राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल थे।इस कार्रवाई में कम से कम 11 कुकी उग्रवादी मारे गए। वहीं सीआरपीएफ का एक जवान भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका असम के सिलचर में इलाज जारी है।
पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए थे उग्रवादी
मारे गए कुकी उग्रवादियों के पास से 4 एसएलआर, 3 AK-47, एक आरपीजी समेत अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उग्रवादियों ने पुलिस स्टेशन के नजदीक जकुराधोर इलाके के कई घरों को भी आग के हवाले कर दिया। जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सीआरपीएफ, असम राइफल्स, और राज्य पुलिस के जवानों की भारी तैनाती की गई है। आगे किसी भी अप्रिय घटना, अफवाहों या हिंसा को रोकने के लिए जिरीबाम जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
मणिपुर में फिर भड़त सकती है हिंसा
बीते 3 दिनों में मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने कई हथियार, गोला-बारूद और IED जब्त किए हैं। 9 नवंबर को असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की जॉइंट टीम ने चुराचांदपुर जिले के एल खोनोम्फई गांव के जंगलों से एक.303 राइफल, दो 9 एमएम पिस्टल, छह 12 सिंगल बैरल राइफल, एक.22 राइफल, गोला-बारूद और सामान जब्त किया था। इस घटना ने मणिपुर में उग्रवाद और सुरक्षा बलों के सामने मौजूद चुनौतियों को उजागर कर दिया है। क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए राज्य और केंद्रीय बलों के बीच सहयोग अनिवार्य बन गया है। ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.











Users Today : 0
Views Today :