लडोजर एक्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उत्तर-प्रदेश सरकार की प्रतिक्रिया सामने आई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने कहा कि सुशासन की पहली शर्त होती है कानून का राज। इस दृष्टि से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आज दिया गया फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा- इस फैसले से अपराधियों के मन में कानून का भय होगा, जिससे माफिया प्रवृत्ति और संगठित अपराधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। यूपी सरकार ने आगे कहा कि यह आदेश दिल्ली के संदर्भ में था, उत्तर प्रदेश सरकार इसमें पार्टी नहीं थी। यह केस जमीयत उलेमा ए हिन्द बनाम उत्तरी दिल्ली नगर निगम व अन्य से संबंधित था।
सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन के लिए जारी की थी गाइडलाइन
13 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर मामले में दायर मुकदमे पर फैसला सुनाते हुए सख्त टिप्पणी की। बुलडोजर के उपयोग के नियम भी स्थापित किये गये। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने साफ कहा कि किसी घर को गिराना गलत है, भले ही कोई आरोपी हो या पहले ही दोषी हो इस मामले में भी घर तोड़ना सही नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने 13 नवंबर को “जमीयत उलेमा-ए-हिन्द बनाम उत्तरी दिल्ली नगर निगम” केस की सुनवाई करते हुए यह स्पष्ट किया कि कार्यपालिका स्वयं न्यायपालिका की भूमिका नहीं निभा सकती. अदालत ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के घर को केवल आरोपी होने के कारण ही बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के तोड़ा जाता है, तो यह शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत का उल्लंघन है। कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई के लिए गाइडलाइन भी जारी की है और कहा है कि किसी भी स्थिति में यह एक मनमाना कदम नहीं हो सकता।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विपक्षी नेताओं ने योगी सरकार पर साधा था निशाना
बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मायावती और सांसद चंद्रशेखर आजाद समेत तमाम नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है. मायावती ने कहा कि बुलडोजर का छाया आतंक अब जरूर समाप्त होगा। अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान इस मुद्दे पर आक्रामक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है। सुप्रीम कोर्ट ने इस (BJP) सरकार का प्रतीक बन चुके बुलडोजर के खिलाफ टिप्पणी की है। सरकार के खिलाफ इस फैसले के लिए मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.













Users Today : 3
Views Today : 3