विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Ind Vs SA T20: साउथ अफ्रीका पर भारत की रिकॉर्डतोड़ जीत, 135 रनों से हराकर जीती सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए चार मैचों की टी20 सीरीज में चौथे और आखिरी मैच में भारतीय टीम ने 135 रनों से हराकर 3-1 से सीरीज अपने नाम की। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 1 विकेट पर 283 रनों का स्कोर बनाया और साउथ अफ्रीका का सामने जीत के लिए 283 रनों का लक्ष्य था, लेकिन साउथ अफ्रीकी टीम 18.2 ओवर में 148 रनों पर ही सिमट गई। भारतीय टीम की ओर से संजू का यह टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक रहा, जो उन्होंने पिछले 5 मैचों में जमाए हैं। दूसरी ओर तिलक वर्मा का यह दूसरा शतक रहा. उन्होंने भी यह दोनों सेंचुरी इसी सीरीज में लगातार लगाई हैं।

संजू-तिलक के सामने बेबस हो गए अफ्रीकी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शुरुआत से ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को टारगेट किया। ओपनर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट लिए 73 रनों की पार्टनरशिप की। इसके बाद संजू ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर रिकॉर्ड 93 गेंदों पर नाबाद 210 रनों की साझेदारी कर डाली। संजू सैमसन ने 51 बॉल और तिलक वर्मा ने 41 गेंदों पर शतक जमाया। संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 109 रनों की आतिशी पारी खेली जबकि तिलक ने 47 गेंदों पर 120 रन जड़ दिए। वहीं अभिषेक शर्मा ने तेजतर्रार 36 रनों की पारी खेली। अफ्रीकी टीम के लिए एकमात्र विकेट लुथो सिपम्ला ने लिया। बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड 23 छक्के लगाए।

अर्शदीप ने पावर-प्ले में ही तोड़ी अफ्रीकी बल्लेबाजों की कमर

283 रनों के लक्ष्य करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले दोनों ओवरों अर्शदीप और हार्दिक पांड्या ने विकेट झटके। उसके बाद तीसरे ही ओवर में ही 10 रन पर ही अफ्रीका के चार विकेट गिर गए। उसके बाद स्टब्स और डेविड मिलर ने मिलकर मोर्चा संभाला। उसके बाद स्टब्स और मिलर ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। स्टब्स ने 43 और मिलर ने 36 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की टीम सभी विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। इसके साथ ही भारत ने इस मैच को 135 रनों से जीत लिया। भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2, अक्षर पटेल ने 2 विकेट चटकाए। हार्दिक पंड्या, रमनदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिए।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस